{"_id":"66b616bf6d2d368b9b08a41a","slug":"60-thousand-devotees-paid-obeisance-at-shri-nayanadevi-ji-on-the-fifth-navratri-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-121425-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में पांचवें नवरात्र पर 60 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में पांचवें नवरात्र पर 60 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन
- मेला पुलिस अधिकारी ने किया मंदिर परिसर का निरीक्षण
- चौथे नवरात्र पर मंदिर न्यास को प्राप्त हुए 15.96 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। शक्तिपीठ मंदिर श्री माता नयनादेवी जी में पांचवें नवरात्र पर करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर के कपाट रात 2:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। इसके बाद से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
सुबह तक मंदिर परिसर में लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। दोपहर की आरती के बाद श्रद्धालुओं की कतार मंदिर गेट के बाहर फ्लाईओवर को भी पार कर गई। मेला पुलिस अधिकारी एएसपी शिव चौधरी ने भी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि श्रावण अष्टमी मेले के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से चल ही है। किसी भी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वह पुलिस कर्मियों के बताए गए मार्ग पर ही चलें। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम में संपर्क करें। उन्होंने कहा की मेले के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। माता रानी की कृपा से अभी तक जेब कटने का भी मामला प्रकाश में नहीं आया हैं। जेबकतरों पर अंकुश लगाने के लिए सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उधर, मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को करीब 60 हजार श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। चौथे नवरात्र पर मंदिर न्यास को 15.96 लाख रुपये नकद, 14.6 ग्राम सोना, 3.22 किलोग्राम चांदी, छह यूएस डॉलर, 10 ऑस्ट्रेलियन डॉलर और 60 कैनेडियन डॉलर चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं।