{"_id":"63fb5b6634bc0895c40fd9b4","slug":"541-children-of-cbse-class-x-will-appear-in-the-district-bilaspur-news-c-19-1-72458-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिला में सीबीएसई दसवीं कक्षा के 541 बच्चे देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिला में सीबीएसई दसवीं कक्षा के 541 बच्चे देंगे परीक्षा
Sun, 26 Feb 2023 06:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 26 Feb 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
-जिले में परीक्षा के लिए बनाए गए हैं छह केंद्र, परीक्षा केंद्रों में लगाएं गए हैं सीसीटीवी कैमरे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में सोमवार से सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। सोमवार को जिलं के छह परीक्षा केंद्रों में 541 बच्चे परीक्षा देंगे। परीक्षा कोऑर्डिनेटर डीएवी बिलासपुर के प्रधानाचार्य महेंद्र ठाकुर ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों में 10 बजे के बाद बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा से निगरानी रखी जाएगी।
जिले में परीक्षा करवाने के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। इसमें डीएवी बिलासपुर में 79, डीएवी घुमारवीं में 78, डीएवी बरमाणा में 95, शिवा इंटरनेशनल स्कूल में 154, जेएनवी कोठीपुरा में 78 और आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल बिलासपुर में 57 बच्चे परीक्षा देंगे। महेंद्र ठाकुर ने बताया कि इससे पहले बारहवीं की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। सभी परीक्षाएं कैमरे की निगरानी में होंगी। परीक्षा 10:30 बजे से शुरू होगी और 1:30 बजे खत्म होगी।
उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों का परीक्षा केंद्रों में 10:00 तक बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। परीक्षा को सुरक्षित और सही रूप से करवाने के लिए पुलिस विभाग को सूचित कर दिया गया है। तय समय के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही अगर कोई बच्चा नकल करता हुआ पकड़ा जाता है तो उस पर उसी समय उचित कार्रवाई की जाएगी।