{"_id":"5bb7785a867a55124046fc2d","slug":"51538750554-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू के 15 नए मामले किए दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू के 15 नए मामले किए दर्ज
Updated Fri, 05 Oct 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र सिंह ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि शुक्रवार को डेंगू के 15 नए मामले दर्ज किए गए। इसमें से 6 मामले बिलासपुर शहर से, 4 मामले मार्कंडेय से,1 मामला घुमारवीं और 4 मामले झंडूता से दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू से पीड़ित 105 रोगियों का उपचार अभी चल रहा है जिसमें से तीन मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से विभिन्न वार्ड नंबर, 1, 2, 5, 6, 8, 8, 9 और 10 में जाकर 128 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया तथा 108 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें।