{"_id":"5bb4d375867a55014042eb3c","slug":"51538577269-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के उदासीन रवैये से वरिष्ठ नागरिक सभा खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के उदासीन रवैये से वरिष्ठ नागरिक सभा खफा
Updated Wed, 03 Oct 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा की विशेष बैठक पालिका क्लब में प्रधान आरएल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर मंथन हुआ।
सभा ने इस बात पर भी रोष प्रकट किया कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई घोषणाएं तो करती है लेकिन उन पर प्रशासन कोई अमल नहीं करता है। वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि वह प्रशासन के ऐसे रवैये से खफा है। सभा का कहना है कि प्रशासन की ओर से हर साल आयोजित होने वाले वरिष्ठ नागरिक दिवस में इस बार सभा को आमंत्रित नहीं किया गया है। इसके लिए सभा ने निर्णय लिया है कि वह अपने स्तर पर इस दिवस का आयोजन करेगी।
बैठक में जीतराम सुमन ने अपनी पहाड़ी कविता द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का दुखड़ा सुनाया। राधे श्याम ने धार्मिक प्रवचन सुनाए, बाबूराम शर्मा व एस शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए कविताएं सुनाईं। जबकि प्रेमलाल पराशर ने स्वस्थ रहने के टिप्स बताए। इस दौरान दो वरिष्ठ नागरिकों नानक राम व केडी शर्मा को शॉल व टोपी देकर सम्मानित किया गया। डॉ. बीएन शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों के रक्तचाप की भी जांच की।
विज्ञापन
इस मौके पर सभा के वरिष्ठ उपप्रधान आरएम संख्यान, महासचिव मस्तराम वर्मा, संयुक्त सचिव बसंत राम वर्मा, बाबूराम, उपप्रधान राजकुमार व मनमोहन भंडारी, शशिबाला, डॉ. वीआर शर्मा, राजेश कुमार, एसएस सौरभ, कुलदीप सिंह, रामगोपाल, निक्कूराम, गरजा राम, रामलाल, ओंकार कपिल, जेएन मिश्रा, ओपी गर्ग, रत्नलाल, लेखराम सहित अन्य मौजूद थे।