फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिले के गरा-बघेरी में पांच कमरों का मकान गिरा

जिले के गरा-बघेरी में पांच कमरों का मकान गिरा

Tue, 25 Sep 2018 08:24 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
जिले के गरा-बघेरी में पांच कमरों का मकान गिरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट(बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत री के गांव गरा-बघेरी में भारी बारिश के कारण पांच कमरों का नवनिर्मित मकान ध्वस्त हो गया। हालांकि अभी इस घर में किसी ने रहना शुरू नहीं किया था, नहीं तो इस हादसे में कई लोगों की जान भी जा सकती है। वहीं भारी बारिश के कारण क्षेत्र में कई स्थानों पर भारी भूस्खलन भी हुआ है।
जानकारी के अनुसार गांव गरा-बघेरी की गरीब महिला रामदुलारी पत्नी स्व. गोपाल चंद का पांच कमरों का नवनिर्मित रिहायशी मकान अभी बनकर तैयार हुआ ही था। प्रभावित महिला रामदुलारी ने बताया कि अगले 15 दिन बाद शुरू होने वाले नवरात्रों के समय परिजनों ने इस नए घर में प्रवेश करना था लेकिन भगवान ने गृहप्रवेश से पहले ही उनकी छत छीन ली है।
विज्ञापन

मकान तहस नहस होने के बाद अब रामदुलारी अपने दो बेटों के साथ अपने पड़ोसी व रिश्तेदार के घर में रह रहे हैं। रामदुलारी ने बताया कि उनके पति का देहांत कई साल पहले हो चुका है। बताया कि कुछ साल पहले उनका मकान फोरलेन की भेंट चढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बड़ी मुश्किल से उसने जैसे-तैसे अपनी सारी कमाई नए मकान में पांच कमरों का निर्माण करने में लगा दी है लेकिन गत 48 घंटे से स्वारघाट उपमंडल में हो रही भारी बारिश व भूस्खलन के कारण सोमवार शाम करीब आठ बजे उनका नया मकान गिर गया।
हालांकि उक्त महिला ने अपने घर के पीछे 25 फीट की सीमेंट की पक्की सुरक्षा दीवार भी लगाई हुई थी लेकिन सुरक्षा दीवार भी भूस्खलन की भेंट चढ़ गई है।
ग्राम पंचायत री की प्रधान कल्पना शर्मा ने बताया कि उक्त प्रभावित महिला रामदुलारी अति गरीब परिवार व आईआरडीपी परिवार से संबंध रखती है। जिला प्रशासन को शीघ्र इस गरीब महिला को उचित मुआवजा प्रदान करना चाहिए। बताया जा रहा है कि प्रभावित महिला का नवनिर्मित पांच कमरों का रिहायशी मकान गिरने से करीब 10 लाख का नुकसान हो गया है।

तहसीलदार स्वारघाट दुर्गा दास से उक्त मामले पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटनास्थल का दौरा करने के लिए बैहल के हल्का पटवारी को भेजा गया है। प्रभावित महिला को जल्द उचित सहायता प्रदान की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed