फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी

ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी

Mon, 07 May 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी
- फोटो : amarujala
बरमाणा (बिलासपुर)। सीमेंट नगरी बरमाणा में बीडीटीएस ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। सातवें दिन हजारों ट्रक ऑपरेटर अपनी समस्याओं व मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते रहे। पुकार हाल से लेकर बरमाणा मुख्य चौक तक पैदल मार्च करते हुए हजारों ट्रक ऑपरेटरों ने रैली निकाली। सातवें दिन भी हड़ताल के कारण ट्रकों के पहिये जाम रहे।
विज्ञापन

बीडीटीएस सभा अध्यक्ष रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में पुकार हाल से लेकर बरमाणा एसीसी फैक्ट्री के चौक तक विरोध प्रदर्शन कर एसीसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

ट्रक ऑपरेटरों का कहना है कि हिमाचल व पंजाब के एसीसी सीमेंट डीलरों के पास सभा की सीमेंट गाड़ियां 3 से 5 दिनों के बीच अनलोड होती हैं। इससे ट्रांसपोर्टरों को प्रतिदिन हजारों रुपये का नुकसान झेलना पड़ता है। एसीसी प्रबंधन ने वर्ष 2016 में सब्सिडी का रोना रोकर किराये कम किए थे। अब सभा प्रधान ने एसीसी मैनेजमेंट को स्पष्ट किया है की वर्ष 2016 में 3 स्लैब में जो किराया कम हुआ है उसे बहाल किया जाए। पहली स्लैब 6 प्रतिशत किराया हिल एरिया, दूसरी स्लैब में 8 प्रतिशत हिल प्लेन एरिया और तीसरी स्लैब में 10 प्रतिशत प्लेन वापस भाड़े किराए में जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक ऑपरेटरों को संबोधित करते हुए प्रधान ठाकुर ने कहा कि एसीसी प्रबंधन द्वारा जब तक समस्या और मांगों का हल नहीं किया जाता है तब तक ऑपरेटरों के हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से भी अनुरोध किया है कि शीघ्र इस समस्या को सुलझाने के लिए मध्यस्थता करें।

सभा कार्यकारिणी द्वारा जिलाधीश बिलासपुर को भी इस समस्या को सुलझाने के लिए एक ज्ञापन दिया जा रहा है, ताकि ट्रक ऑपरेटरों की उचित मांगों और समस्याओं को प्रशासन के सहयोग से शीघ्र हल करवाया जाए और जो करोड़ों रुपये का नुकसान एसीसी प्रबंधन के अड़ियल रवैये के कारण हो रहा है, उसे बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed