फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कॉल सेंटर से ले सकते हैं चिकित्सा का परामर्श

कॉल सेंटर से ले सकते हैं चिकित्सा का परामर्श

Sun, 11 Feb 2018 10:23 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
कॉल सेंटर से ले सकते हैं चिकित्सा का परामर्श
call - फोटो : SELF

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर। कॉल सेंटर 104 में डायल करके कोई भी व्यक्ति किसी भी चिकित्सा सेवा संस्थान से चिकित्सा संबंधी परामर्श ले सकता है। भोजन में हमेशा आयोडीन युक्त भोजन का ही प्रयोग किया जाना चाहिए। आयोडिन की कमी से घेंघा हो सकता है। आयोडीन रहित नमक की बिक्री प्रतिबंधित है। यह जानकारी फोक मीडिया के कलाकारों ने लोगाें को दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग तथा सूचना एवं जन संपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे प्रचार अभियान के दौरान जड्डू बाजार व महिला मंडल भवन गाह-घोडी में कार्यक्रम आयोजित किए गए। फोक मिडिया के नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से कलाकारों ने मातृ एवं शिशु निगरानी के तहत बताया कि इसके तहत गर्भवती महिलाओं व 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को मदद प्रदान की जा रही है। कलाकारों ने उपस्थित लोगों को बताया कि 104 डायल करके कोई भी व्यक्ति किसी भी चिकित्सा सेवा संस्थान से चिकित्सा संबंधी जानकारी और सलाह, युवा परामर्श सेवा व अन्य परामर्श सेवा का लाभ उठा सकता है। इसी कड़ी में सोमवार को टीहरी व मरोतन में लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed