{"_id":"59ce8a7a4f1c1bc1538b4fc8","slug":"51506708090-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट खेल मैदान में पिछले चार दिनों से चल रही लाला छबीलदास मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार हो गया। समापन अवसर पर प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता टीमों व खिलाड़ियों को नवाजा। फाइनल मुकाबला प्रदेश उच्च न्यायालय के वकीलों की टीम व जिला बार संघ शिमला के वकीलों की टीम के बीच खेला गया। जिसे उच्च न्यायालय की टीम ने 12 रनों से जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक ठाकुर ने वकील खिलाड़ियों की हौसला बढ़ाया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवीण चौहान ने भी उनका साथ दिया। शुक्रवार के मुकाबले में पहले शिमला उच्च न्यायालय की टीम ने बैटिंग की। जिसमें 147 रनों का लक्ष्य शिमला बार संघ की टीम के सामने रखा। शिमला बार संघ की टीम लक्ष्य का पीछा करते करते आलआउट हो गई और 12 रन से उच्च न्यायालय की टीम ने इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में अनिल ठाकुर अधिवक्ता शिमला मैन ऑफ द मैच रहे। मैन ऑफ द सीरीज सौरभ रतन अधिवक्ता, बेस्ट बॉलर का खिताब राकेश चौहान जबकि बेस्ट कीपर अनुज बाली शिमला रहे।
मीडिया क्वीनर अधिवक्ता रजनीश शर्मा ने बताया कि समापन अवसर पर अंकुश दास द्वारा न्यायाधीश विवेक ठाकुर को चीफ गेस्ट व बिलासपुर की न्यायिक दंडाधिकारी प्रवीण चौहान को गेस्ट ऑफ ऑनर का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।