{"_id":"5957ef1f4f1c1b62248b4bf8","slug":"51498935071-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी शिव कुमार, इंस्पेक्टर संजीव को डीजीपी डिस्क अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी शिव कुमार, इंस्पेक्टर संजीव को डीजीपी डिस्क अवार्ड
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर/भराड़ी।
बिलासपर जिला के दो युवा पुलिस अधिकारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड से नवाजा गया है। इसमें घुमारवीं उपमंडल दधोल गांव के एचपीएस डॉ. शिव कुमार और भराड़ी गांव के इंस्पेक्टर संजीव गौतम शामिल हैं। दोनों युवा अधिकारियों को प्रदेश पुलिस में बेहतरीन कार्य करने पर डीजीपी डिस्क अवार्ड से नवाजा गया। वीरवार को शिमला में हुए कार्यक्रम में डीजीपी संजय कुमार ने दोनों युवा अधिकारियों को सम्मानित किया। डॉ. शिव कुमार वर्ष 2007 बैच के एचपीएस अधिकारी हैं। वह हमीरपुर में बतौर एएसपी सेवाएं दे रहे हैं। इंस्पेक्टर संजीव गौतम वर्तमान में एसएचओ सदर शिमला में तैनात हैं। संजीव कुमार की प्रारंभिक शिक्षा भराड़ी स्कूल से हुई। जिला बिलासपुर के इन दोनों युवा अधिकारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।