फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   42 people corona test report are negative.

62 कोरोना संदिग्ध में से 42 की रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 17 Apr 2020 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
42 people corona test report are negative.
बिलासपुर। जनपद से कोविड-19 की जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए 62 कोरोना सदिग्ध मरीजों में से 42 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। हालांकि अभी 20 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले के लिए यह राहत भरी खबर है कि अभी तक बिलासपुर जनपद में कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दरोच ने बताया कि बिलासपुर से कोरोना के 62 सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए थे। जिनमें अभी तक 42 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव है। जबकि 20 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी शेष है। उन्होंने कहा कि विभाग सरकार की गाइड लाइन का सख्ती से पालन कर रहा है। वहीं विभाग किसी भी हालात से निपटने को पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 840 लोगों को मौसमी बुखार खांसी और जुखाम के लिए चिह्नित किया गया और इनका इलाज चल रहा है। जिनमें से 818 लोग ठीक हो चुके है तथा 22 लोगों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि 149 व्यक्ति विदेश से आए है। जिनमें से 139 लोगों ने होम क्वारंटाइन की अवधि पूरी कर ली है तथा 10 लोग अभी भी होम क्वारंटीन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed