{"_id":"5c81561abdec2213f52b6c7c","slug":"41551980058-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 मार्च को पांच साल तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 मार्च को पांच साल तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
विज्ञापन
polio
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। प्लस पोलियो अभियान के संदर्भ में उपमंडलाधिकारी शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं के कार्यालय में बैठक हुई।
बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह ने पोलियो अभियान से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बतायाकि 10 मार्च रविवार को 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। इसके लिए खंड स्तर पर पूरी तैयारी की जा चुकी है। इस अभियान में 65 टीमों का गठन किया गया। इनमें 260 कर्मचारी कार्यरत रहेंगे जो 64 पोलियो बूथों पर बच्चों को दवाई पिलाएंगे। इस दौरान एक मोबाइल टीम भी कार्यरत रहेगी।
अभियान में खंड घुमारवीं में 8,572 बच्चों को पोलियों की दवाई पिलाई जाएगी। बैठक में डॉ. एके सिंह ने डेंगू और स्क्रब टॉयफस और क्षय रोग बीमारियों के बारे में और उनसे कैसे बचाव करना है इसके बारे में विस्तार से सभी सदस्यों को जानकारी दी। बैठक में नगर परिषद घुमारवीं की प्रधान गीता महाजन, प्रधान ग्राम पंचायत माल्यावर और खंड घुमारवीं के सभी विभागों के प्रमुख शामिल थे।