{"_id":"5ba8faa0867a557ffd369579","slug":"41537800864-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बारिश-भूस्खलन से एक दर्जन सड़कें बंद, कहीं गिरे मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बारिश-भूस्खलन से एक दर्जन सड़कें बंद, कहीं गिरे मकान
Updated Mon, 24 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बारिश-भूस्खलन से एक दर्जन सड़कें बंद, कहीं गिरे मकान
लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, झंडूता-बड़सर वाया मांडवा मार्ग रहा बंद
नेशनल हाईवे पर भी जगह-जगह पत्थर गिरने से लग रहा लंबा जाम
अमर उजाला टीम
बिलासपुर। जिले में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो चुका है। जगह-जगह सड़कों पर मलबा और पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ है। जबकि कई इलाकों में मकान, गौशालाएं व रसोई घर गिर गए हैं।
प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को फौरी राहत दी गई है। जबकि चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर भी जगह-जगह पहाड़ों से पत्थर गिरने से यातायात अवरुद्ध हुआ है। प्रशासन बारिश के नुकसान पर नजर बनाए हुए हैं, हर स्थित की रिपोर्ट ली जा रही है। सोमवार को स्कूल व कॉलेज सहित निजी शिक्षण संस्थान भी बंद रहे।
उपमंडल झंडूता के अंतर्गत झंडूता-बड़सर वाया मांडवा रोड भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से बंद है व गाड़ियों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद है। विधानसभा क्षेत्र झंडूता के अंतर्गत शाहतलाई से बच्छरेटू संपर्क मार्ग बरसात ज्यादा होने के कारण बंद हो गया है। लोगों को पैदल ही जाना पड़ रहा है। विधानसभा क्षेत्र झंडूता के अंतर्गत अत्यधिक बरसात होने के कारण गोरखराम पुत्र बांका राम गांव कल्लर डाकघर बैहनाजट्टा तहसील झंडूता जिला बिलासपुर की दो मंजिला स्लेटपोश गोशाला गिर गई हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र झंडूता के अंतर्गत अत्यधिक बरसात होने के कारण कृष्ण दयाल पुत्र संतराम गांव व डाकघर धराड़साणी का रसोईघर स्लेट पोस एक मंजिला गिर गया, जबकि श्याम लाल पुत्र संतराम गांव धराड़सानी तहसील झंडूता का मवेशी खाना दो मंजिला स्लेट पोश गिर गया। पृथ्वी सिंह पुत्र हीरा सिंह गांव मेंखवीं डाकघर गेहड़वीं तहसील झंडूता का मवेशी खाना दो मंजिला स्लेट पोस गिर गया है।
इनसेट...
बारिश से झंडूता विस क्षेत्र की कई सड़कें बंद रहीं
बारिश से मरोतन से बागछाल, चोहटा से धनीपखर, कोठीजंगल से मलहोट रोड, औहर-ऋषिकेश कोहिना रोड, शाहतलाई से बच्छरेटू रोड, कोसरिया से जड्डू व ढोलग से मलरांव रोड, जबकि विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के अंतर्गत घंडालवी लोट रोहल खड्ड रोड तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग नंबर 103 शिमला से धर्मशाला घुमारवीं (कल्लरी) कॉलेज के पास एक तरफा आवाजाही हो रही है।
इनसेट...
सड़क पर गिरा बिजली का खंभा, आपूर्ति बाधित
भारी बारिश के चलते दधोल-लदरौर सड़क पर लड़ा के समीप बीच सड़क पर एक बिजली का खंभा आ गिरा गनीमत रही की उस समय वहां से कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बिजली की तारों के टूट जाने से कई गांवों की बिजली भी बाधित रही जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है।
इनसेट....
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर भी गिरते रहे पत्थर
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बारिश के चलते रुक-रुक कर जगह-जगह पत्थर गिरते रहे जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि देर रात को भी दो से तीन घंटे वाहन जाम में फंसे रहें। सभी सरकारी बसें दो से तीन घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची। लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर धूंध पड़ने से भी वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
-----------------
--बिलासपुर से मौसम इनपुट...
जिला में सोमवार को हुई भारी बारिश से 11 मकान गिर गए हैं, जिनमें गौशालाएं व रसोईघर भी शामिल है। जबकि 11 विभिन्न जगहों पर छोटे व बड़े लिंक रोड़ बंद है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
....खेमराज शर्मा।