{"_id":"5ab536db4f1c1b2b618b5294","slug":"41521825499-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजनाला के पहलवान भूपेंद्र कुमार के नाम रही बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजनाला के पहलवान भूपेंद्र कुमार के नाम रही बड़ी माली
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में आयोजित चार दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में 900 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। सामान्य वर्ग में 800 से भी अधिक पहलवानों ने भाग लिया। बड़ी माली के विजेता भूपेंद्र कुमार अजनाला को 1 लाख 1 हजार व गुर्ज दिया गया। टैडोए जोर्जिया उपविजेता को 75 हजार, तीसरे स्थान पर रहे जोरब जोर्जिया को 31 हजार और चौथे स्थान पर रहे दीपक कुमार मंडी को 25 हजार देकर सम्मानित किया गया। हिम कुमार के विजेता मुकेश कुमार मंडी को 51 हजार और गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। जबकि राजवीर सिंह मंडी उपविजेता को 31 हजार व कांगड़ा के गौरव पटियाल को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 21 हजार और अभिषेक कांगड़ा को चौथा स्थान प्राप्त करने पर 15 हजार की राशि देकर सम्मानित किया गया।
महिला पहलवानों में पिंकी यादव हरियाणा को गुर्ज व 50 हजार 500 रुपये, उपविजेता सुदेश हरियाणा को गुर्ज व 37 हजार 500 रुपये, तृतीय सोलन की रानी को गुर्ज व 15 हजार 500 रुपये, चतुर्थ सोलन की तनु को गुर्ज व 12 हजार 500 रुपये की राशि पुरस्कार में दी गई।
विज्ञापन
महिला पहलवानों में पिंकी यादव हरियाणा को गुर्ज व 50 हजार 500 रुपये, उपविजेता सुदेश हरियाणा को गुर्ज व 37 हजार 500 रुपये, तृतीय सोलन की रानी को गुर्ज व 15 हजार 500 रुपये, चतुर्थ सोलन की तनु को गुर्ज व 12 हजार 500 रुपये की राशि पुरस्कार में दी गई।
विज्ञापन