फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   विस चुनावों को लेकर कांग्रेस ने बनाई चुनाव स्टीयरिंग कमेटी

विस चुनावों को लेकर कांग्रेस ने बनाई चुनाव स्टीयरिंग कमेटी

Fri, 29 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
विस चुनावों को लेकर कांग्रेस ने बनाई चुनाव स्टीयरिंग कमेटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
विधानसभा चुनावों के लेकर पार्टी गतिविधियों को गति प्रदान करने के लिए कांग्रेस ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा ने सदर हलके की केंद्रीय चुनाव स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया है। कमेटी पूरे विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों पर नगर परिषद के वार्डों में चुनाव तैयारियों की रूपरेखा तैयार कर पंचायतों, नगर वार्ड व बूथ कमेटियों के साथ समन्वय बिठाकर आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी की जीत का रास्ता पक्का करेगी।
वर्तमान विधायक बंबर ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक बाबू राम गौतम व तिलक राज शर्मा, सेवादल संगठक प्रताप कौंडल व राजिंद्र पाल ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष सोमा देवी व बीडीसी उपाध्यक्ष निर्मला धीमान अपने पदों व वरिष्ठता के आधार पर इस कमेटी के मार्गदर्शक रहेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा समस्त अग्रणी संगठनों के सदर ब्लॉक से संबंधित अध्यक्ष जिसमें महिला कांग्रेस अध्यक्षा अंजना धीमान, अनुसूचित जाति विभागाध्यक्ष रमेश कौंडल, खेतिहर किसान विभागाध्यक्ष रत्न सिंह ठाकुर, अल्पसंख्यक विभागाध्यक्ष हुसैन अली, ओबीसी विभागाध्यक्ष रणजीत चौधरी, कांग्रेस व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक पाटिल, सेवानिवृत्त कांग्रेस विभागाध्यक्ष मस्त राम वर्मा, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक अदित्य मोहन कश्यप, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार टाडू, यूथ कांग्रेस राज्य महासचिव बलदेव ठाकुर, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव शर्मा इस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे। साथ ही समस्त राज्य, जिला व सदर ब्लॉक कार्यकारिणी के सम्मानित पदाधिकारी, अग्रणी संगठनों के ब्लॉक व शहरी अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य सावित्री गौतम, परशोत्तम शर्मा, प्रेमलता ठाकुर, निगमो, सरकारी व गैर सरकारी उपक्रमों के निदेशक व सदस्य एवं मौजूदा पार्षद, मनोनीत पार्षद, मीडिया सेल अध्यक्ष, इस कमेटी के स्थायी सदस्य रहेंगे। इसके अलावा सुंदर लाल वर्धन, प्रकाश चंद, जगदीश चड्डा, मस्त राम, अमर सिंह ठाकुर, हेम राज ठाकुर, सूबेदार हंसराज, सूबेदार धर्म सिंह, चुनी लाल शर्मा, गोदावरी चंदेल, दीनानाथ, पवन चंदेल, सुरजन सिंह चंदेल, सुखां देवी, रमेश कुमार, सुरजीत सिंह, जगदीश ठाकुर, काली दास शर्मा, पिस्तु राम, ब्रिज लाल बंसल, कश्मीरा देवी, प्रवीण चंदेल, सुरेंद्र ठाकुर, जयदेव कटवाल, उर्मिला शर्मा, अर्पण संत, लेख राम, दौलत राम, विमला चौधरी, निर्मला राजपूत, शशिपाल शर्मा, जगदीश कौंडल, वीरदीन, स्वतंत्र गुप्ता, बब्बल, प्रशांत गुप्ता, सतीश शर्मा, कृष्ण लाल शर्मा, अर्जुन सिंह, सुरेंद्र नड्डा, कृष्ण सिंह, विनय डोगरा, शारदू देवी, सोनिया, अरशाद मोहमद, रछपाल, इंद्रेश शर्मा, निर्मल राणा, रतन लाल, जगदीश कौंडल, शशिबाला, सम्मानित सदस्य रहेंगे। इनके अलावा आवश्यकता अनुसार कुछ और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी इस कमेटी में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed