फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बारात में छेड़खानी को लेकर हुई मारपीट से मची अफरातफरी

बारात में छेड़खानी को लेकर हुई मारपीट से मची अफरातफरी

Fri, 30 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
बारात में छेड़खानी को लेकर हुई मारपीट से मची अफरातफरी
बारात में छेड़खानी को लेकर हुई मारपीट से मची अफरातफरी
विज्ञापन

बिलासपुर/केमरी। बारात में आई महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर बाराती व घरातियों के बीच जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें दस से अधिक महिलाएं व पुरुष चोटिल हुए हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया निवासी न्याज अहमद के पुत्र नाजिम की बारात गुुुुरुवार की दोपहर केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम पजाबा में राहिल अली के घर आई थी। आरोप है कि बारात में शामिल कुछ महिलाओं के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने छेड़खानी कर दी। जिसका वर पक्ष के लोगों ने एतराज किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षेें के बीच लाठी डंडे जमकर चले, जिसमें वधू की मां मुन्नी पत्नी राहिल, दुल्हे की बहन तरम्मुस पुत्री न्याज, केमरी निवासी मुन्ने अली, फात्मा समेंत दस लोग चोटिल हो गए। इस दौरान अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर केमरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से एक तलवार बरामद करते हुए मामले को शांत कराया। पुलिस ने न्याज अहमद की तरफ से ग्राम पजाबा निवासी अकबर अली, जुल्फिकार, आसिफ, अनवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed