{"_id":"5ebac47e8ebc3e9050182b73","slug":"35-report-awaited-bilaspur-news-sml33276901","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तक सिर्फ दो सैंपल पॉजीटिव, 37 की रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी तक सिर्फ दो सैंपल पॉजीटिव, 37 की रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिले में अब तक 758 लोगों के कोविड-19 के सैंपल आईजीएमसी शिमला भेजे गए हैं। उनमें से 719 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। सिर्फ 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। अभी 37 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि अब बाहर से बहुत ज्यादा संख्या में लोग घरों को आ रहे हैं। आने वाले सभी लोगों का बॉर्डर पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। उन्हें संस्थागत क्वारंटीन में किया जाएगा। सरकार के सभी आदेशों का पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी को भी बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो तो वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच करवाएं और कोरोना टेस्ट अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कार्यस्थल पर सामाजिक दूरी और मास्क अनिवार्य कर दिए हैं। घर से बाहर जाने पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य है। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना दंडनीय अपराध माना गया है। हम सबको इन बातों का पालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की अधिक जानकारी के लिए सभी मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलॉड करें। सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेने से बचें। बिना मास्क पहने घर से बाहर न निकलें, अस्पतालों में बहुत ही जरूरी होने पर जाएं, अनावश्यक भीड़ न करें, अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही अफवाहें फैलाएं।