फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   32 out of 40 youth got employment in the interview

Bilaspur News: साक्षात्कार में 40 में से 32 युवाओं को मिला रोजगार

Thu, 09 Jan 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 09 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
32 out of 40 youth got employment in the interview
-आईटीआई बिलासपुर में आयोजित हुआ परिसर साक्षात्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बिलासपुर में वीरवार को परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इसमें 40 युवाओं ने भाग लिया और 32 युवाओं का चयन किया गया।

साक्षात्कार का आयोजन सुजुकी मोटर गुजरात की ओर से किया गया। इसमें आईटीआई पास युवाओं को मौका दिया गया। साक्षात्कार के दौरान चयनकर्ताओं ने युवाओं से सवाल भी किए और संबंधित ट्रेड के बारे में पूछा। 40 में से 32 युवाओं ने इस साक्षात्कार को उत्तीर्ण किया और रोजगार हासिल किया। मौके पर ही युवाओं से अन्य औपचारिकताएं पूरी कराई गई। चयनित युवाओं को शीघ्र ही मेहसाणा गुजरात में तैनाती दी जाएगी। इस युवाओं को 21 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा जिसमें से 17 हजार रुपये कैश इन हैंड आएगा। इसके अलावा ईपीएफ और ईएसआई की सुविधा भी इन उम्मीदवारों को दी जाएगी। प्रधानाचार्य सुनील पटियाल ने बताया कि समय-समय पर ऐसे साक्षात्कार आयोजित किए जाते हैं। आईटीआई के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed