फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   संदेह होने पर क्रिकेट चयन प्रक्रिया की भी होगी जांच

संदेह होने पर क्रिकेट चयन प्रक्रिया की भी होगी जांच

Fri, 08 Mar 2019 11:04 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
संदेह होने पर क्रिकेट चयन प्रक्रिया की भी होगी जांच
cricket shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर/झंडूता। झंडूता के बेहरन में फर्जी हिमाचली प्रमाण पत्र बनवाते पकड़े युवक की जांच अब पुलिस ने हिमाचल से बाहर भी बढ़ाना शुरू कर दी है। पुलिस अब युवक के मतदाता प्रमाण पत्र पर दिए गए पते पर जाकर जांच करेगी कि युवक वहीं का स्थायी निवासी है या नहीं, अगर यहां का नहीं है तो कहां का है और उसका आगे क्या मकसद था, इस बारे में जांचेगी।
वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर पिछले कुछ समय हुई क्रिकेट प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियों का भी खाते की जांच कर सकती है ताकि क्रिकेट चयन प्रक्रियाओं में कोई ओर धांधली तो नहीं हुई है। बहरहाल पुलिस पहले यूपी जाकर उसके स्थायी पते का पता लगाने की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आरोपी शिशुपाल को घुमारवीं कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी को 12 मार्च को दोबारा से कोर्ट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि आरोपी शिशुपाल (22) गांव नगलामहू जिला अलीगढ़ ने हिमाचल क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने के लिए फर्जी हिमाचली प्रमाण पत्र बनाने जा रहा था, जिसे बेहरन पटवारी ने पकड़ लिया था। उत्तर प्रदेश के इस युवक के पास से अलग-अलग उम्र के आधारकार्ड मिले हैं जिनके दम पर वह विभिन्न श्रेणियों में हिमाचल क्रिकेट टीम का हिस्सा बनना चाहता था। उसने अपने एक दोस्त का आधार कार्ड चुरा कर उस पर अपना फोटो लगाकर नया आधारकार्ड बना लिया था।
डीएसपी हैड क्वार्टर बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि युवक को शुक्रवार को घुमारवीं कोर्ट पेश किया गया था जहां पर पुलिस ने कोर्ट से दोबारा से पूछताछ के लिए रिमांड मांगा है। पुलिस जल्द ही मामले की आगामी जांच के लिए यूपी रवाना होगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इनसेट...
2018 में हुआ था पैसों के लेनदेन का ऑडियो वायरल
हिमाचल क्रिकेट टीम के चयन के लिए 2018 में पैसों के लेनदेन का ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमें व्यक्ति द्वारा खिलाड़ी से क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने के लिए पैसों की मांग की थी। जिसका ऑडियो भी वायरल हो गया था। पुलिस जांच में कई बड़े-बड़े लोगों के नाम सामने आए थे।
-----------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed