फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   झंडूता में 20 हजार लोगों के लिए एक डॉक्टर

झंडूता में 20 हजार लोगों के लिए एक डॉक्टर

Mon, 04 Mar 2019 10:38 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
झंडूता में 20 हजार लोगों के लिए एक डॉक्टर
doctor - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता में करीब 40 हजार से अधिक लोगों का स्वास्थ्य दो डॉक्टरों के सहारे है, जिस कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का कारण करना पड़ रहा है। कई बार डॉक्टर के अवकाश पर होने या फिर कोर्ट एविडेंस के कारण यहां परेशानी और भी बढ़ जाती है। कई बार आपातकाल में तो घायलों का उपचार करना भी मुश्किल हो जाता है। हालांकि लोगों ने इस बारे कई बार सरकार से रिक्त पद भरने की मांग की लेकिन लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत ऐसी बनी है कि एक डॉक्टर के हवाले 20 हजार लोगों का स्वास्थ्य टीका हुआ है।
उल्लेखनीय है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में डाक्टरों के पांच पद सरकार की ओर से स्वीकृत है लेकिन मौजूदा समय में मात्र दो डॉक्टरों को ही हजारों लोगों के स्वास्थ्य की जांच करनी पड़ती है। झंडूता विधानसभा क्षेत्र का केंद्र बिंदु उपमंडल स्तर का अस्पताल होने के कारण आए दिन क्षेत्र में कई दुर्घटनाओं के कारण लोग झंडूता अस्पताल में ही आते हैं। ऐसे में यहां डॉक्टरों के पद खाली होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

झंडूता अस्पताल से करीब 40 हजार से अधिक की आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता है लेकिन डॉक्टर न होने के कारण यहां कई बार लोगों को बगैर उपचार के ही घर लौटना पड़ता है। इधर, संबंध में सीएमओ वीके चौधरी का कहना है कि इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कर दिया गया है। डॉक्टर तैनात करना सरकार का कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed