फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पहले नवरात्र में साल लाख से ज्यादा का चढ़ावा चढ़ा गए भक्त

पहले नवरात्र में साल लाख से ज्यादा का चढ़ावा चढ़ा गए भक्त

Thu, 11 Oct 2018 10:51 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
पहले नवरात्र में साल लाख से ज्यादा का चढ़ावा चढ़ा गए भक्त
नयनादेवी में दूसरे नवरात्र को 10 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि के बावजूद कम नहीं हुआ उत्साह, मां के जयकारों से गूंजा परिसर
अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में दूसरे नवरात्र पर सुबह से ही तेज बारिश और तूफान के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। सुबह-सुबह ओलावृष्टि भी हुई। इससे तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। दूसरे नवरात्र में 10 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने मां के दर माथा टेका।
बरसात और तूफान के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए माता के दर्शनों के लिए मंदिर में पहुंचे। श्री नयना देवी की पहाड़ियां धुंध से ढकी होने के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी। इस कारण यात्रियों को गाड़ी चलाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन दोपहर तक मौसम साफ हो गया। इसके अलावा सुबह-सुबह दुकानदारों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों को जहां तेज हवाओं के कारण बार-बार दुकान बंद करनी पड़ी, वहीं पर उनका सामान भी हवा में उड़ता रहा। दुकानदार अजय, विकास, गोल्डी, शम्मी का कहना है कि उन्हें तेज बरसात और तूफान के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर के समय मौसम साफ हो गया लेकिन ठंडी तेज हवाएं फिर भी चलती रही। मंदिर अधिकारी दुर्गा दास ने बताया कि मेला सुख शांति से चल रहा है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना का समाचार नहीं है।
विज्ञापन

पहले दिन चढ़ा इतना चढ़ावा
पहले नवरात्र में मंदिर न्यास को 7 लाख 81 हजार 356 रुपये नकद, जबकि सोना 84 ग्राम 70 मिलीग्राम, चांदी एक किलो 243 ग्राम, विदेशी मुद्रा के रूप में एक अमेरिकी डॉलर मंदिर न्यास को प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed