फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नियमों को ताक में रख कर गोबिंद सागर में डाल दिया बीज

नियमों को ताक में रख कर गोबिंद सागर में डाल दिया बीज

Thu, 04 Oct 2018 09:48 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
नियमों को ताक में रख कर गोबिंद सागर में डाल दिया बीज
नियमों को ताक में रख गोबिंद सागर में डाल दिया मछली का बीज
विज्ञापन

अक्तूबर में मछलियों का बीज डालने का नहीं उचित समय
झील से बाहर निकले मछलियों के मृत बीज ने खोली पोल
खेमराज शर्मा
बिलासपुर। मत्स्य विभाग ने नियमों को ताक में रख कर गोबिंद सागर झील में बीज डाल दिया है, जबकि रेजर वायर में मछलियों का बीज डालने का यह उचित समय नहीं है। इस समय प्रदेश के सभी जलाशयों में मछली पकड़ने के लिए प्रतिबंध हटाया गया है, लेकिन वीरवार को बिलासपुर के लुहणू में मत्स्य विभाग ने सिलवर कॉर्प मछली का बीज डाला है। जिसमें से कई सिलवर कॉर्प मछलियां तो गोबिंद सागर झील में डालते ही मर गईं।
मछलियों का बीज जून और जुलाई में ही डाला जाता है। बीज डालने के दो से ढाई माह तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध रहता है। ऐसे में अक्तूबर माह में डाला गया मछली का बीज कई सवाल पैदा करता है। बीज डालते समय वहां पर मौजूद मछुआरों ने भी इसका विरोध किया था, लेकिन मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने किसी की न सुनते हुए मछली का बीज गोबिंद सागर झील में डाल दिया। उससे भी बड़ी दुखद घटना यह रही की बीज डालने के कुछ समय बाद ही मछलियां मरी हुई ऊपर आ गई। इससे लुहणू घाट पर गोबिंद झील के किनारे मछलियों के मरे हुए बीज की भरमार लग गई। तीन से चार क्रेट भरकर मरी हुए मछलियों के बीज के बाहर निकाले गए। लेकिन उसके बाद भी झील किनारे मरी हुई मछलियां बहती रहीं। हालांकि विभाग का कहना था कि वह केवल जिंदा मछलियों के बीज की ही पेमेंट करेगा, लेकिन विभाग ने बिना गिनती किए एक अंदाजे से ही मरे और जीवित बीज का अनुमान लगा कर रिपोर्ट तैयार कर दी। करीब 18000 के करीब सिलवर कॉर्प मछलियों का बीज गोबिंद सागर में डाला गया, जिसमें से तीन हजार से ज्यादा सिलवर कॉर्प मछलियां मर कर गोबिंद सागर किनारे आ गई। ऐसे में बड़ा सवाल है कि बेमौसमी सीजन में मछलियों का बीज क्यों डाला गया और किसके कहने पर डाला गया है।
विज्ञापन

बाक्स
तीन से चार फुट गहने पानी में डाला जाता है बीज
जहां मत्स्य विभाग ने सिलवर कॉर्प मछली का बीज गोबिंद सागर झील में डाला, वहां पर पानी महज एक से दो फुट तक था और चारों और गंदगी थी। फिशरमैन को-ऑपरेटिव सोसायटी बिलासपुर के प्रधान रूपलाल ठाकुर का कहना है कि बीज डालने के लिए तीन से चार फीट गहरे पानी की जरूरत होती है और एक प्रक्रिया के अनुसार ही मछली का बीज डाला जाता है, लेकिन विभागीय अधिकारी अपनी मनमर्जी से मरा हुआ मछली का बीज भी डाल देते हैं। इससे झील गंदी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ से आया था सिलवर कॉर्प मछलियों का बीज
मौके पर मौजूद मत्स्य अधिकारियों का कहना था कि सिलवर कॉर्प मछली का बीज लखनऊ से मंगवाया गया है। कुछ मछलियां लंबे सफर के बाद ऑक्सीजन की कमी से मर जाती हैं। विभाग केवल उन्हीं मछलियों का भुगतान करता है, जो बच जाती हैं। मरी हुई मछलियों का पैसा ठेकेदार और फर्म को नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed