{"_id":"5ba8fb91867a557ff306da0b","slug":"31537801105-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुखाला और नम्होल में गिरे मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुखाला और नम्होल में गिरे मकान
Updated Mon, 24 Sep 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चलती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
जुखाला (बिलासपुर)। भारी बारिश के चलते सोमवार सुबह जुखाला के बटोली गांव में एक पक्के मकान की दीवार टूट गई। गनीमत रही की इसकी चपेट में कोई नहीं आया, वहीं नम्होल के डुंगलू गांव में भी एक स्लेटपोश कच्चा मकान गिर गया जिससे महिला बेघर हो गई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित को फौरी राहत दी गई है।
जानकारी के अनुसार बटोली के सुखराम के मकान के पीछे वाली दीवार की जमीन धंस गई जिससे सुखराम के शौचालय, बाथरूम तथा दो कमरे इसकी चपेट में आ गए। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय सुखराम घर के अंदर अकेला सो रहा रहा था।
जुखाला पंचायत के उपप्रधान जगदीश ठाकुर ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया तथा आगे पटवारी को इसकी सुचना दे दी। इस संदर्भ में सदर तहसीलदार जयगोपाल शर्मा का कहना है कि मौके पर पटवारी को भेज कर इसका आकलन बनवा कार आगामी कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा नम्होल क्षेत्र के डुंगलू गांव में एक कच्चा स्लेटपोश मकान गिर गया। यह मकान कांता देवी पत्नी स्वर्गीय हुकम चंद का है। सदर तहसीलदार जयगोपाल शर्मा ने बताया की मौके पर पटवारी को भेज कर इस परिवार को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दे दी गई है। इसके साथ इस परिवार को प्रशासन की तरफ से एक तिरपाल भी उपलब्ध करवाई गई है।