फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   खो-खो में घुमारवीं और वॉलीबाल प्रतियोगिता में बरठी जोन बना विजेता

खो-खो में घुमारवीं और वॉलीबाल प्रतियोगिता में बरठी जोन बना विजेता

Thu, 13 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खो-खो में घुमारवीं और वॉलीबाल प्रतियोगिता में बरठी जोन बना विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई(बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में चल रहे जिला बिलासपुर की वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च पाठशालाओं के 10 जोन की जिलास्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। इसमें झंडूता जोन ने बैडमिंटन प्रतियोगिता व योगा प्रतियोगिता में प्रथम व वॉलीबाल प्रतियोगिता के साथ योगा में भी द्वितीय स्थान हासिल कर अपना दबदबा बनाए रखा।
जबकि वॉलीबाल प्रतियोगिता में बरठी जोन प्रथम व झंडूता द्वितीय, कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता स्वारघाट जोन व उपविजेता बस्सी जोन रहा। खो-खो प्रतियोगिता में घुमारवीं जोन विजेता जबकि उपविजेता स्वारघाट जोन रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता झंडूता जोन व उपविजेता बरठीं जोन रहा। योगा प्रतियोगिता में विजेता झंडूता जोन का रावमापा झंडूता रहा व उपविजेता का खिताब झंडूता जोन के राजकीय उच्च पाठशाला बलगाड़ को मिला। कुश्ती प्रतियोगिता में जुखाला जोन ने दबदबा रखते हुए प्रथम तथा बस्सी जोन व घुमारवीं जोन को संयुक्त रूप से उपविजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

कुश्ती मुकाबलों में 42 किलोग्राम वर्ग में सोनू घुमारवीं प्रथम व राहुल भराड़ी द्वितीय, 46 किलोग्राम वर्ग में मनजीत पंजगाई प्रथम व मनजीत जुखाला द्वितीय स्थान पर रहा। 50 किलोग्राम वर्ग में अमन शर्मा नयना देवी प्रथम व ललीत बडू-डयोग द्वितीय स्थान पर रहा। 55 किलोग्राम वर्ग में सूरज पंजगाई प्रथम व कृष्ण टोबा द्वितीय स्थान पर रहा। 60 किलोग्राम वर्ग में अजय पंजगाई प्रथम व अभिषेक घुमारवीं द्वितीय स्थान पर रहा। 66 किलोग्राम वर्ग में जतिन पंजगाई प्रथम व अजय जुखाला द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

74 किलोग्राम वर्ग में निशांत चंदेल वंदला प्रथम व सुशील समोह तथा 84 किलोग्राम में अमन बरठीं प्रथम व गौरव माकड़ी द्वितीय स्थान पर रहा। स्थानीय पाठशाला की श्वेता कुमारी ने ‘ए मेरे दिलडुआ ओ’ व सोनिया कुमारी ने ‘बाबुल मेरियां गुड़ियां तेरे महला च रहीयां’ व स्कूली छात्राओं ने मोबाइल का कम प्रयोग करने पर एक लघु नाटिका पेश कर खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर झंडूता के विधायक जीत राम ने पुरस्कार बांटे।

इस अवसर पर विजय शर्मा, नंद लाल, अशोक कुमार, राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार, बलदेव सिंह, राम कृष्ण शर्मा, पवन चौधरी, महेंद्र सिंह, पंचम भारद्वाज, सरोज कुमारी, सुनीता देवी, रामी देवी, सुभाष मिन्हास, दिनेश चंदेल, ओंकार सिंह, अरुण गौतम, रणजीत कश्यप, सुरेंद्र पाल, कुलदीप डोगरा, सुरेश ठाकुर, शशीपाल धीमान, संजय पठानिया, रणवीर सिंह चंदेल, विनोद कुमार, धर्मपाल, अमी चंद, राकेश चंदेल, राज कुमार, किशोरी लाल, नीरज कतना, परमजीत, जगदीश ठाकुर, सुखदेव, किशोरी लाल व मनोज कुमार उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed