फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   चंडीगढ़ का गोपी बना रूस्तम-ए-केहलूर

चंडीगढ़ का गोपी बना रूस्तम-ए-केहलूर

Mon, 07 May 2018 11:01 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ का गोपी बना रूस्तम-ए-केहलूर
बिलासपुर। पीर लखदाता अखाड़ा कमेटी बिलासपुर की ओर से लखदाता पार्क डियारा में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में लगभग 500 पहलवानों ने भाग लिया। सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल उत्तर प्रदेश के पहलवान रामेश्वर और रोहतक के अमित के बीच में हुआ। इसमें रामेश्वर विजेता रहा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल चंडीगढ़ के गोपी और पंजाब के नवदीप के बीच हुआ। इसमें गोपी विजयी रहा। फाइनल मुकाबला रामेश्वर और गोपी के बीच में हुआ। गोपी ने रामेश्वर को हराकर रूस्तम-ए-केहलूर का खिताब अपने नाम किया। मुख्यातिथि ने गुर्ज और 25 हजार रुपये की राशि विजेता पहलवान को दी। उपविजेता पहलवान को 15 हजार की राशि दी गई।
विज्ञापन

अखाड़ा कमेटी ने गरीब महिलाओं व कामगारों को दो सिलाई मशीनें भेंट की। इस मौके पर बुजुर्गों को सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित किया गया। आरएम पिलई, रामलाल पुंडीर, रामलाल ठाकुर को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed