फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   26 people learned the art of making snow sculptures

Bilaspur News: 26 लोगों ने बर्फ से मूर्ति बनाने की सीखी कला

Sat, 15 Mar 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
26 people learned the art of making snow sculptures
जिले में पहली बार दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन


रक्षम में आयोजित दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। रक्षम में तीन दिवसीय हिम मूर्तिकला प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रशिक्षण शिविर में अभ्युदय दल के सुनील कुसवाहा, रवि प्रकाश, रजनीश वर्मा व मुहम्मद सुल्तान आलम ने जिले के पांच दलों के 26 सदस्यों को प्रशिक्षण दिया। भारतीय सेना, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस, महिला मंडल रकच्छम और युवक मंडल रकच्छम के सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण शिविर में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर कला, रचनात्मकता और प्रवीणता का उत्तम उदाहरण है। किन्नौर जिला में पहली बार बर्फ से मूर्ति बनाने पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है जिसके लिए जिला प्रशासन किन्नौर बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग इस कला को प्राप्त कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते है वहीं यह पर्यटन की दृष्टि से भी कला अहम है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किन्नौर जिला की तर्ज पर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों जहां पर अधिक मात्रा में बर्फ पड़ती है वहां भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इससे प्रदेश में पर्यटन को अधिक बढ़ावा मिल सके। इसके अलावा प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर में साहसिक खेल गतिविधियों जैसे आइस हॉकी, आइस स्केटिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने राजस्व मंत्री को तीन दिवसीय हिम मूर्तिकला कार्यशाला में की गई विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed