फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   2500 people,cross the bordar.

24 घंटे में 25 सौ लोगों ने क्रॉस किया बॉर्डर

Fri, 01 May 2020 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
2500 people,cross the bordar.
कॉलेज चौक पर बाहरी राज्यों से गाड़ियों मे आए लोगों की एंट्री करते पुलिसकर्मी। - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट(बिलासपुर)। स्वारघाट बॉर्डर से पिछले 24 घंटे में 2500 लोगों ने हिमाचल के विभिन्न जिलों में प्रवेश किया है। दूसरे राज्यों से यहां पहुंचने वाले लोगों की मेडिकल जांच की गई। जिसके बाद ही उक्त लोगों को हिमाचल प्रदेश में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए उप मंडल स्वारघाट के एसडीएम सुभाष गौतम ने बताया कि बाहरी राज्यों में रहने वाले लोग कई दिनों से बाहर फंसे हुए हैं जो अपने घर हिमाचल की तरफ गत सप्ताह से लगातार आ रहे है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो बाहरी लोग प्रवेश कर रहे है उनके ई पास द्वारा जांचे जा रहे है। उन्होंने बताया कि स्वारघाट के प्रवेश द्वारा गरामोड़ा स्थान पर व लोअर बाजार स्वारघाट की नालागढ़ सीमा पर नाके लगाए हुए है। अभी तीन दिनों से उपमंडल की सीमा पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की ज्वाइंट टीमें जो बस अड्डे स्वारघाट व आरटीओ बैरियर पर लगाई गई हैं। जो दिन रात बाहर से आने लोगों की स्क्रीनिंग करके पूरा रिकार्ड रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वारघाट के एसडीएम सुभाष गौतम ने बताया कि 31 प्रवासी कश्मीरी लोगों को जो उप मण्डल स्वारघाट के श्री नयना देवी जी के टोबा, नीला व तंबोल में मजदूरी कर रहे थे। उन्हें पास जारी करके उन्हें उनके घर जम्मू -कश्मीर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि उप मंडल स्वारघाट में 6 ज्वाइंट टीमें लगाई गई हैं, जो 24 घंटे हर हरकत पर नजरें बनाए हुए हैं। बाहरी राज्यों से जो लोग हिमाचल की ओर आ रहे उनका पूरी तरह से थर्मल स्क्रीनिंग कर और पूरा नाम और पता दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed