{"_id":"688f68684e158d629c0930e7","slug":"25-thousand-devotees-bowed-their-heads-in-shahtalai-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-141811-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शाहतलाई में 25 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शाहतलाई में 25 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Sun, 03 Aug 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
शाहतलाई में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
प्रदेश सहित दूसरे राज्यों से दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में अगस्त के पहले रविवार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। प्रदेश सहित दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु दर्शनों के लिए मंदिर पहुंचे।
सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। कई स्थानों से श्रद्धालु साइकिल पर मंदिर तक पहुंचे। शाहतलाई स्थित गुरना झाड़ी और माता रत्नो लस्सी रोटी मंदिर में श्रद्धालुओं ने माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। जगह-जगह सफाई कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, ताकि मंदिर परिसर में किसी भी तरह की गंदगी न फैले। साथ ही ठंडे पानी की छबीलें भी लगाई गई हैं।