फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   24 teachers at DIET Jukhala will learn techniques to enhance foundational literacy and numeracy

Bilaspur News: डाइट जुखाला में 24 शिक्षक सीखेंगे बुनियादी साक्षरता और गणित कौशल बढ़ाने के गुर

Tue, 20 Oct 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
24 teachers at DIET Jukhala will learn techniques to enhance foundational literacy and numeracy
डाइट जुखाला में आयोजित पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित शिक्षक। स्रोत: डाइट ज - फोटो : Archive
पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू, प्रशिक्षण के बाद शिक्षक अपने शिक्षा खंडों में तैयार करेंगे मास्टर ट्रेनर
विज्ञापन

छह शिक्षा खंडों के 24 प्राथमिक शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में प्राथमिक स्तर पर मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (एफएलएन) को मजबूत करने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। इसमें जिले के छह शिक्षा खंडों के प्राथमिक विद्यालयों से चयनित 24 शिक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में पठन, लेखन, भाषा की समझ और गणितीय कौशल विकसित करने के लिए शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण विधियों का प्रशिक्षण देना है। कार्यशाला की अध्यक्षता डाइट जुखाला की कार्यकारी प्रधानाचार्य नीलम शर्मा ने की। प्रशिक्षण के दौरान रिसोर्स पर्सन मनजिंदर सिंह, ममता चंदेल, तृप्ता चंदेल और उनकी टीम शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधियों, खेल आधारित गतिविधियों और शिक्षण-अधिगम सामग्री के प्रभावी उपयोग की जानकारी दे रही है। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यकारी प्रधानाचार्य नीलम शर्मा ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को कक्षाओं में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करना जरूरी है, क्योंकि यही उनके आगे के शैक्षणिक विकास का आधार है।

डाइट जुखाला के एफएलएन समन्वयक कुलदीप सिंह ने बताया कि कार्यशाला में प्रशिक्षित होने वाले 24 शिक्षक मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार होंगे। डाइट स्तर पर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये शिक्षक अपने-अपने शिक्षा खंडों में अन्य प्राथमिक शिक्षकों को एफएलएन से संबंधित शिक्षण विधियों और गतिविधियों का प्रशिक्षण देंगे। इससे जिले के प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता और गणितीय कौशल के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed