फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   24 disabled people of Hamirpur parliamentary constituency

Bilaspur News: कृत्रिम अंग लगाने के लिए दिव्यांगों के लिए नाप

Wed, 21 Feb 2024 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
24 disabled people of Hamirpur parliamentary constituency
बिलासपुर में आयोजित निशुल्क कृत्रिम अंग शिविर में व्यक्ति की जांच करता चिकित्सक । संवाद
आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने शिविर किया शुभारंभ
विज्ञापन

बोले, न्यूमैटिक सॉकेट पर आधारित हैं कृत्रिम अंग
कृत्रिम पैर लगने के बाद, दिव्यांग दौड़ने से लेकर कर सकता है साइकिलिंग


न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हमीरपुर और बिलासपुर जिले के 24 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने निशुल्क कृत्रिम अंग शिविर का शुभारंभ किया।
शिविर में बिलासपुर और हमीरपुर के दिव्यांगों जिन्हें कृत्रिम हाथ या पैर की आवश्यकता है, उनकी जांच हुई और शैलेश सक्सेना की अध्यक्षता में जीवन आशा अस्पताल एवं पुनर्वास केंद्र, गाजियाबाद की टीम ने सभी जरूरतमंदों के माप लिए। प्रत्येक व्यक्ति की जरूरत और माप के अनुसार दस दिन के भीतर कृत्रिम अंग तैयार कर फिट कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

अरुण धूमल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के दिव्यांगों जिनके हाथ या पैर नही हैं, उनको कृत्रिम अंग निशुल्क लगवाने का सहयोग दे रहे हैं। ये कृत्रिम अंग न्यूमैटिक सॉकेट पर आधारित हैं। यह कृत्रिम अंग कार्बन फाइबर से तैयार किए जा रहे हैं, यानी यह पहनने में अधिक हल्के और अधिक आरामदायक होने के साथ-साथ मजबूत और टिकाऊ भी हैं। कृत्रिम पैर लगने के बाद, दिव्यांग व्यक्ति चल सकता है, दौड़ सकता है, साइकिल चला सकता है, सीढियां चढ़ सकता है और नृत्य भी कर सकता है। निशुल्क शिविर के माध्यम से लगाए जा रहे कृत्रिम हाथ की मदद से व्यक्ति भोजन बना सकता है, वाहन चला सकता है व समान भी उठा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed