फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   महिला मंडलों को 33 लाख के चेक बांटकर दी महिला दिवस की बधाई

महिला मंडलों को 33 लाख के चेक बांटकर दी महिला दिवस की बधाई

Fri, 08 Mar 2019 10:59 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
महिला मंडलों को 33 लाख के चेक बांटकर दी महिला दिवस की बधाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय महिला दिवस का आयोजन झंडूता में किया गया। इस अवसर पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने 220 महिला मंडलों को 33 लाख जिसमें प्रति महिला मंडल 15-15 हजार के चेक देकर सम्मानित किया और उन्हें महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना चलाकर जहां लिंगानुपात में सुधार किया है वहीं सुकन्या समृद्धि योजना से लड़की के पैदा होने से लेकर उसकी शादी तक के सभी खर्चों का प्रबंध योजना के माध्यम से किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का महत्वपूर्ण निर्णय भी भाजपा सरकार द्वारा ही लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मातृ वंदना योजना के तहत महिलाओं को 6 हजार प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जा रहे हैं। जबकि नवजात बच्चियों को आशीर्वाद किट भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि केवल भारत एक ऐसा देश हैं जहां प्रसूति के बाद महिला को 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश प्रदान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि सांसद स्वास्थ्य मोबाइल सेवा के तहत झंडूता विधान सभा क्षेत्रों को हाल ही में 30 लाख रुपये की लागत का चलता-फिरता अस्पताल भेंट किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले 9 माह के अंतराल में इस वाहन के माध्यम से 550 पंचायतों के 77 हजार लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई।

उन्होंने कहा कि देश में 2022 तक कोई भी व्यक्ति बेघर न रहे इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए देश के लगभग 2 करोड़ लोगों को आवास उपलब्ध करवा दिए गए हैं। विधायक जेआर कटवाल ने कहा कि झंडूता वासियों के लिए आज का दिन अत्यंत गर्व का दिन है। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र में अनेकों विकासात्मक कार्यों को शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed