फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिले की सभी लाइनों, टैंकों का होगा निरीक्षण और सफाई

जिले की सभी लाइनों, टैंकों का होगा निरीक्षण और सफाई

Mon, 04 Mar 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
जिले की सभी लाइनों, टैंकों का होगा निरीक्षण और सफाई
जिले की सभी लाइनों, टैंकों का होगा निरीक्षण और सफाई
विज्ञापन

गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले आईपीएच विभाग ने कसी कमर
गर्मियों के मौसम में जलजनित बीमारियां न फैले, विभाग ने किया अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। गर्मियों का मौसम शुरू होने से पहले ही आईपीएच विभाग ने कमर कस ली है। विभाग जिलेभर में अपने सभी पानी के स्टोरेज टैंकों सहित लाइनों को चेक करेगा जहां से लोगों को पीने के लिए पानी दिया जाता है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में इन जगहों पर गंदगी होने से जलजनित बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है जिसको लेकर विभाग ने सभी योजनाओं सहित स्टोरेज टैंकों व लाइनों को साफ करना है।
गौरतलब है कि बिलासपुर शहर में अभी तक आईपीएच विभाग ने कोई भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं बनाया है, जबकि यहां पर दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाने हैं। ऐसे में सीवरेज की गंदगी सीधे सतलुज नदी में जाती है। इसके अलावा घुमारवीं के सिर खड्ड किनारे भी प्रवासियों का डेरा गर्मियों में जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ा देता हैं। इसी सिर खड्ड से घुमारवीं शहर सहित आसपास के गांवों को पानी की सप्लाई दी जाती है। ऐसे में आईपीएच विभाग ने सभी योजनाओं के रखरखाव के लिए खाका तैयार कर लिया है। जल्द ही पानी के स्टोरेज टैंकों सहित पानी की लाइनों सहित पेयजल योजनाओं को गर्मियों से पहले ही साफ किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने बताया कि आईपीएच विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं कि वह गर्मियां शुरू होने से पहले अपने सभी स्टोरेज टैंकों व लाइनों को दुरुस्त कर ले ताकि गर्मियों में लोग जलजनित बीमारियों से बच सके। इसके अलावा उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी अलर्ट पर रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट....
चार विधानसभा क्षेत्रों में है लाखों की आबादी
बिलासपुर जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों सदर, घुमारवीं, झंडूता, श्रीनयना देवी की कुल जनसंख्या (2011 की जनगणना) 381956 है। ऐसे में चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 151 पंचायतें हैं जहां पर आईपीएच विभाग पानी मुहैया करवाता है। पूरे जिले में छोटी से बड़ी मिलाकर विभाग की 50 से ज्यादा पेयजल योजनाएं हैं। ऐसे में गर्मियों से पहले इन सभी योजनाओं को आईपीएच विभाग को साफ करना है।

इनसेट...
कुछ साल पहले मंडी मानवा में फैला था आंत्रशोथ
लगभग पांच साल पहले बिलासपुर के मंडी मानवा में आंत्रशोथ भी फैला था जिससे पूरे का पूरा गांव इसकी चपेट में आ गया था। एक युवती की भी इससे मौत हो गई थी। जबकि पिछले साल घुमारवीं उपमंडल में भी आंत्रशोथ फैला था। जबकि बिलासपुर में भी डायरिया के खासे मरीज दाखिल हुए थे।
-------------------------------
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed