{"_id":"5bb0e1bc867a557f5f41a64d","slug":"21538318780-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक अस्तपाल में मरीजों के लिए चार एसी कक्ष तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक अस्तपाल में मरीजों के लिए चार एसी कक्ष तैयार
Updated Sun, 30 Sep 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
doctor shimla
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों के लिए चार नए एसी कक्ष तैयार किए गए हैं जो मरीजों के लिए खोल दिए गए हैं। खास बात तो यह है कि आयुर्वेदिक अस्पताल में बनाए गए एसी कमरों का लाभ जिला अस्पताल में भर्ती मरीज भी ले सकते हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को अब गर्मियों के मौसम में अब गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ेगा।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. जय गोपाल शर्मा ने बताया कि जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय बिलासपुर में रोगियों की सुविधा के लिए चार विशेष वातानुकुलित रोगी कक्ष उपलब्ध हैं। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर तथा जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय बिलासपुर में दाखिल रोगी इन कक्षों का लाभ उठा सकते हैं।
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में रोगियों के लिए निर्धारित विशेष कक्षों में यदि रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी होती है और रोगियों की विशेष कक्षों के लिए मांग के आधार पर उन्हें आयुर्वेदिक चिकित्सालय में स्थापित विशेष कक्षों में भी सुविधा मिलेगी।