{"_id":"5ba8faaa867a557eaf187d35","slug":"21537800874-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू के 8 नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू के 8 नए मामले आए सामने
Updated Mon, 24 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेजों
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि सोमवार को डेंगू के 8 नए मामले दर्ज किए गए जिसमें से 2 मामले बिलासपुर शहर से, 4 मामले मार्कंडेय से, 1 मामला झंडूता से और 1 मामला जिला चंबा से दर्ज किया गया है। डेंगू से पीड़ित 137 रोगियों का इलाज चल रहा है। उनमें से डेंगू से पीड़ित 3 रोगियों को अस्पताल में दाखिल हैं और शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा।
डेंगू रोग की रोकथाम के लिए वार्ड-1 में 6, वार्ड-5 में 6 घरों में और वार्ड-8 में 5 घरों में कीटनाशक स्प्रे किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा विभिन्न वार्ड-1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10 और 11 में जाकर 93 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया। 102 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।