{"_id":"5957f0c04f1c1b262d8b4bcf","slug":"21498935488-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के नाम रही ओवर ऑल ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के नाम रही ओवर ऑल ट्राफी
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
पंजाब के डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में हिमाचल एनसीसी ग्रुप ने ओवर ऑल ट्राफी जीती है। शिविर का आयोजन अमृतसर कैंप कमांडेंट कर्नल अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस कैंप में पूरे देश भर से 17 उप मुख्यालयों के 660 कैडेट्स ने भाग लिया। इसमें प्रदेश एनसीसी ग्रुप की ओर से 33 एनसीसी कैडेट्स ने भी भाग लिया। एनसीसी ऑफिसर नंद किशोर शर्मा की देखरेख में कैडेट्स ने यह मुकाम हासिल किया है।
कमांडिंग अधिकारी कैप्टन पीयूष अग्रवाल ने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें ड्रील, दौड़, खेलकूद, पोस्टर पेंटिंग और सांस्कृतिक नृत्यों सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन करवाया गया। उन्होंने बताया कि तीन किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता में हिमाचल के सातवीं और दूसरी एनसीसी बटालियन के सोनू कुमार और शिवाली ने गोल्ड मेडल जीता है। जबकि पहली महिला बटालियन की ज्योति ने सिल्वर प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा पोस्टर पेंटिंग में सातवीं कंपनी शिमला की हितान्य ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अलावा कैडेट्स ने ड्रिल, वॉलीबाल प्रतियोगिता में सिल्वर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसके अलावा हिमाचल की एनसीसी ग्रुप ने ओवर ऑल ट्राफी भी अपने नाम की है। हिमाचल एनसीसी ग्रुप की इस उपलब्धि पर ग्रुप कमांडर शिमला ब्रिगेडियर ललित जोशी और दूसरे बटालियन मंडी के कमांडिंग आफिसर कैप्टन पीयूष अग्रवाल ने भी बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।