फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   21 paraglider pilots completed SIV course at Bandla Dhar

Bilaspur News: बंदला धार पर 21 पैराग्लाइडर पायलट ने पूरा किया एसआईवी कोर्स

Mon, 23 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
21 paraglider pilots completed SIV course at Bandla Dhar
बिलासपुर में गोबिंद सागर झील के पास पैराग्लाइडिंग करता पायलट । संवाद
एसआईवी कोर्स करने वाले पैराग्लाइडर पायलट को ही मिलेगा लाइसेंस : मनोज कुमार
विज्ञापन

दूसरे बैच में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पायलटों को पर्यटन अधिकारी ने किया सम्मानित



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बंदला धार पर चल रहे एसआईवी पैराग्लाइडिंग कोर्स के दूसरे बैच का प्रशिक्षण शिविर सोमवार को समाप्त हो गया। दूसरे बैच में 21 पैराग्लाइडर पायलटों ने एसआईवी कोर्स को पूरा किया। कोर्स के दौरान उन्होंने विपरित स्थित पैराग्लाइडर को नियंत्रित करने और रिजर्व पैराशूट से लैंडिंग करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
समापन अवसर जिला पर्यटन अधिकारी (मंडी और बिलासपुर) मनोज कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने इस बैच में शामिल 21 पैराग्लाइडर पायलट को बैच लगाकर सम्मानित किया। कहलूर पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रधान पुनीत चंदेल ने जिला पर्यटन अधिकारी को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। कोर्स के प्रभारी गिमनर सिंह और चीफ इंस्ट्रक्टर अजय शर्मा ने भी स्मृति चिह्न भेंट किया। जिला पर्यटन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से एसआईवी कोर्स हर पैराग्लाइडिंग पायलट को अनिवार्य कर दिया गया है। एसआईवी कोर्स करने वाले पायलट को ही लाइसेंस दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि बंदला धार साइट पर अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंध खेल संस्थान मनाली के तत्वावधान में रिवर राफ्टिंग सेंटर कुल्लू की ओर से एसआईवी कोर्स आयोजित किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग पायलट और एबीवीआईएमएएस के इंस्ट्रक्टर गिमनर सिंह की देखरेख में चल रहे कोर्स में करीब 150 अनुभवी पैराग्लाइडर पायलट भाग लेंगे। 20-20 के बैच बना कर पायलटों को 5-5 दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार से तीसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू होगा। इस अवसर पर वाटर स्पोर्ट्स सेंटर बिलासपुर की प्रभारी जमना ठाकुर, इंस्ट्रक्टर ज्योति ठाकुर और पैराग्लाइडिंग पायलट अतुल शर्मा भी मौजूद रहे।

बिलासपुर में गोबिंद सागर झील के पास पैराग्लाइडिंग करता पायलट । संवाद

बिलासपुर में गोबिंद सागर झील के पास पैराग्लाइडिंग करता पायलट । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed