{"_id":"5c83fdc5bdec2213fc304ea4","slug":"201552154053-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में दुकानदार और कर्मियों का मेडिकल होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में दुकानदार और कर्मियों का मेडिकल होना जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। इस बार नलवाड़ी मेले में खाद्य पदार्थ बेचने वालों को अपना मेडिकल करवाना अनिवार्य होगा। दुकानदार अपने कर्मचारियों सहित अगर अपना मेडिकल नहीं करवाता है तो उसका लाइसेंस स्वास्थ्य विभाग मौके पर ही रद्द कर देगा।
बिलासपुर में बीते समय फैले डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने यह कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नलवाड़ी मेले में बाहरी व्यापारियों की संख्या अधिक होती है, जिसके चलते यहां पर डेंगू व अन्य बीमारियों के फैलने की संभावना बनी रहती है। इसी कड़ी में विभाग ने यह फैसला लिया है और सभी दुकानदार और उनके कर्मचारियों को लाइसेंस समेत मेडिकल करवाना अनिवार्य किया है।
बता दें कि इस बार नलवाड़ी मेले में स्वास्थ्य विभाग अहम भूमिका निभाने जा रहा है। मेले स्थल पर डेंगू और स्वाइन फ्लू के बचाव के बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही एक दिन छोड़कर मेले में डेंगू मच्छर खत्म करने के लिए फॉगिंग भी करवाई जाएगी जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद को पत्र जारी कर दिया है और जल्द ही मेला स्थल पर फॉगिंग शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बिलासपुर में पिछले साल डेंगू का आंकड़ा 2 हजार से अधिक पहुंच गया था जिसके चलते शहर सहित पूरा जिला इसकी चपेट में आ गया था। विभाग ने डेंगू को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए, लेकिन डेंगू का लारवा लाखों की तादाद में होने के चलते डेंगू रुक नहीं पाया। गनीमत यह रही कि मौसम में बदलाव हुआ और सर्दियां शुरू हो गई जिसके चलते डेंगू स्वयं रुक गया। विशेषज्ञों की मानें तो अगर इस बार शुरूआती चरण में ही डेंगू को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो इस बार आंकड़ा दोगुना होने की संभावना जताई जा सकती है।
इनसेट...
खाद्य पदार्थ बेचने वालों को मेडिकल करवाना जरूरी
मेले में खाद्य पदार्थ बेचने वालों को मेडिकल करवाना अनिवार्य किया है। डेंगू को लेकर मेला स्थल में जागरूकता र्होडिंग लगाई जाएगी। समय-समय पर मेले में फॉगिंग भी करवाई जाएगी।
डॉ. परविंद्र सिंह, एमओएच बिलासपुर
-----