{"_id":"5bcb429dbdec2269ae772cfc","slug":"201540047517-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर खाद्य पदार्थ जांचेगी मोबाइल लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर खाद्य पदार्थ जांचेगी मोबाइल लैब
Updated Sat, 20 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दीपावली पर खाद्य पदार्थ जांचेगी मोबाइल लैब
फूड टेस्टिंग लैब की तरह होगी यह मोबाइल वैन
37 सेकंड में बताएगी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता
दीपावली में मिठाई की दुकानों में कभी भी हो सकता है निरीक्षण
शुभम राही
बिलासपुर। दीपावली के त्योहार में खाद्य पदार्थों की जांच अब चलती-फिरती फूड टेस्टिंग मोबाइल वैन करेगी। फूड टेस्टिंग मोबाइल वैन में तुरंत ही दूध, तेल, घी सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा सकती है। केंद्र से हिमाचल के लिए दो फूड टेस्टिंग मोबाइल वैन मिली हैं। इनमें से एक सोलन में जबकि दूसरी वैन मंडी जिला को मिली है। हालांकि अभी तक यह फाइनल नहीं हुआ है कि यह दीपावली के त्योहार के समय कब आएगी लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यह कभी भी त्योहार में खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने के लिए औचक निरीक्षण कर सकती है।
इस दौरान अब किसी भी दुकानदार के खाद्य पदार्थ के सैंपल लिए गए और उसकी गुणवत्ता सही नहीं पाई गई तो उसके खिलाफ स्वास्थ्य विभाग मौके पर ही कार्रवाई करेगा।
बता दें कि फूड टेस्टिंग मोबाइल वैन एक चलती-फिरती लैब है जिसमें चंद सेकंड में ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा सकती है। जानकारी के अनुसार मोबाइल टेस्टिंग लैब को फिलहाल ट्रायल के तौर पर ही इस्तेमाल किया जा रहा है। इस वैन में ऐसे उपकरण हैं, जो केमिकल की मद्द से कई और खाद्य पदार्थों की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
इनसेट...
क्या है मोबाइल वैन
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल लैबोरेटरी में विशेष प्रकार का ई-मेट डिजिटल मिल्क एनालाइजर है। यह एक मिनट से भी कम समय में बता देगा कि दूध शुद्ध है या इसमें कोई मिलावट है। इसमें दूध के अलावा खोया, पनीर, देशी घी, तेल, चावल, दाल, बेसन, हल्दी, हींग व अन्य कई पदार्थों की जांच की जाएगी।
इनसेट....
दुकानों का होगा औचक निरीक्षण
दीपावली के त्योहार में कभी भी मोबाइल वैन बिलासपुर आ सकती है। कभी भी वैन मिठाइयों की दुकान का औचक निरीक्षण कर सकती है।
....सविता ठाकुर, नामित अधिकारी स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर