{"_id":"5bbbb072867a5528335b3d8a","slug":"201539027058-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से युवक की मौत पर मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से युवक की मौत पर मचा कोहराम
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमरी/बिलासपुर। केमरी थाना क्षेत्र में एक युवक की बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने युवक की मौत डेंगू बुखार से होने की बात कही है। जबकि, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की पुष्टि नहीं की है।
केमरी थाना थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगरिया का मजरा फैजनगर निवासी जितेंद्र कुमार 24 वर्ष पुत्र राम सिंह नोएडा में दर्जी का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, जीतेंद्र को करीब डेढ़ माह माह पूर्व बुखार आया था। इसके बाद वह नोएडा में ही उपचार कराता रहा था। इसके बाद वह एक सप्ताह पूर्व अपने घर आ गया, जहां उसने जिला अस्पताल व स्थानीय चिकित्सकों से भी उपचार कराया। रविवार की शाम उसकी घर में ही मौत हो गई। उसकी मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। परिजनेां ने सोमवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया युवक की मौत डेंगू से हुई है। वहीं सीएचसी के एमओआईसी डा. दीपक ने बताया कि डेंगू से मौत होने की बात उनकी जानकारी में नहीं है।