फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   रानीकोटला के जनमंच में 721 मामले पहुंचे

रानीकोटला के जनमंच में 721 मामले पहुंचे

Sun, 07 Oct 2018 08:16 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
रानीकोटला के जनमंच में 721 मामले पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुखाला(बिलासपुर)। रानीकोटला में आयोजित जनमंच कार्यक्रम के दौरान सब से अधिक शिकायतें राजस्व व आईपीएच विभाग की सामने आईं। लोगों ने कहाकि राजस्व विभाग लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। वहीं पानी के लिए भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि जहां लोगों ने रास्तों में अवैध कब्जे कर रखे हैं, वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने भी सरकारी जमीन पर कब्जा कर गेट का निर्माण किया है। इस पर राजीव बिंदल ने एसडीएम को 15 दिनों में लोगों की समस्याओं का समाधान और अवैध कब्जा धारकों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि जनमंच से पूर्व 378 आवेदन पत्र ऑनलाइन पंजीकृत किए गए जिनमें से 193 शिकायतें और 185 आवेदन पत्र मांगों से संबंधित प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि जनमंच से पूर्व 99 शिकायतों व 108 मांगों पर कार्रवाई की गई। जनमंच कार्यक्रम के दौरान 275 समस्याओं व 158 आवेदन पत्र मांगों से संबंधित प्राप्त हुए। इनमें 20 का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मौके पर 111 इंतकाल, 16 हिमाचली प्रमाण पत्र, 19 आय प्रमाण पत्र, 12 जाति प्रमाण पत्र, 1 कृृषक प्रमाण पत्र, 17 वाहन चालक लाइसेंस, 2 बिल डीड, 2 गिफ्ट डीड भी बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 317 तथा आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 393 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा 19 दिव्यांगजनों को दिव्यांग पत्र जारी किए गए, 7 यूनिवर्सल स्वास्थ्य कार्ड, 18 आयुष्मान भारत के तहत गोल्ड कार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 171 महिलाओं को निशुल्क गृृहिणी सुविधा योजना के तहत कनेक्शन तथा बेटी है अनमोल योजना के तहत 27 बच्चियों को एफडी दी गई।
इस मौके पर डॉ.राजीव बिंदल ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वह उनके विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को गंभीरता से लें ताकि आमजन प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम जनमंच से लाभान्वित हो सकें और उनकी समस्याओं का हल त्वरित संभव बनाया जा सके। जनमंच कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के मंत्री सीधे तौर पर लोगों से उनकी समस्याओं को मौके पर ही विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में निपटारा सुनिश्चित कर रहे हैं।
उन्होंने प्रबंधन को यह भी निर्देश दिए कि वह सड़क मरम्मत के कार्य को 6 महीने के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें। बाघा और रानीकोटला में दोनों स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करें। बाघा में 3 माह के भीतर और रानीकोटला में 6 माह के भीतर पार्किंग सुविधा प्रदान करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने पुलिस विभाग और माइनिंग विभाग को निर्देश दिए कि वह संयुक्त रूप से छोटे व बड़े वाहनों पर विशेष नजर रखें।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक राम लाल ठाकुर, पूर्व विधायक रणधीर शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष अमरजीत बग्गा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एसडीएम स्वारघाट अनिल चौहान, एसडीएम सदर प्रियंका वर्मा आदि मौजूद रहे।
----------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed