फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   7 से 10 दिंसबर को लुहणू में होगी मास्टर गेम प्रतियोगिता

7 से 10 दिंसबर को लुहणू में होगी मास्टर गेम प्रतियोगिता

Sun, 07 Oct 2018 08:16 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
7 से 10 दिंसबर को लुहणू में होगी मास्टर गेम प्रतियोगिता
sports shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश मास्टर गेम्स एसोसिएशन बिलासपुर के लुहणू मैदान में 7 से 10 दिसंबर को प्रदेशस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू करने जा रही है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 500 मास्टर खिलाड़ी भाग लेने जा रहे हैं। वहीं, इस बार प्रतियोगिता में एसोसिएशन ने 13 खेलों को जोड़ा है। इसके चलते सभी खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। यह बात रविवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष व राष्ट्रीय फेडरेशन के महासचिव विनोद कुमार ने बिलासपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का इस प्रतियोगिताओं को करवाने का मुख्य उद्देश्य नशे को खत्म करना और खेलों में मंजे हुए खिलाड़ियों को तव्वजो देना है क्योंकि 30 साल की उम्र के बाद खिलाड़ी अपने प्रतिभा को उभार नहीं पाता है। इस प्रतिभा को उभारने के लिए एसोसिएशन ने यह अहम कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2017 में भी यह प्रतियोगिता करवाई गई थी लेकिन यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ में आयोजित हुई थी। इस बार प्रतियोगिता को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में करवाने का निर्णय एसोसिएशन ने लिया है। विनोद कुमार ने बताया कि बिलासपुर में शुरू होने वालीे प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, बास्केटबाल, बैडमिंटन, फुटबाल, वॉलीबाल, वेटलिफ्टिंग, शूटिंग, स्वीमिंग, टेनिस, टेबल टेनिस, हॉकी और बुशु करवाई जा रही है। वहीं, इन खेलों में खिलाड़ियों के लिए 30 साल की उम्र अनिवार्य की है। उन्होंने बताया कि इन खेलों में सिर्फ स्वीमिंग के लिए 25 साल की उम्र रखी गई है बाकि सभी खेलें अनिवार्य उम्र के हिसाब से खेली जाएंगी। इस मौके पर एसोसिएशन के सहसचिव मनमोहन, जिला महासचिव तेजस्वी शर्मा व सिरमौर से अजय कंवर, शिमला से अशोक कुमार, सोलन से बीके चौधरी, बिलासपुर से विशाल ठाकुर व श्रवण ठाकुर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed