{"_id":"5bb383d4867a557f721c2fb2","slug":"201538491348-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खली ने दिव्यांग बच्चों की मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खली ने दिव्यांग बच्चों की मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Updated Tue, 02 Oct 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
khali shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। आशा किरण दिव्यांग शिक्षा संस्थान कोठी घुमारवीं के सौजन्य से करवाई जा रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतिम दिन मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मिनी मैराथन दौड़ को विश्व प्रसिद्ध द ग्रेट खली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मिनी मैराथन दौड़ आईपीएच चौक से लेकर कोठी तक की गई जिसमें लगभग 150 प्रतिभागी दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के विभिन्न संस्थाओं के दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जो बच्चे पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे उन्हें सम्मानित किया गया।
इस प्रथम राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थाओं के संस्थापक, बच्चों व उनके अभिभावकों ने भाग लिया व विशेष रूप से ऊना सदर के विधायक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
खली ने कहा कि इस तरह के आयोजन दूसरी संस्थाओं को भी करवाने चाहिए जो समाज कि विभिन्न गतिविधियों में भाग लेती हैं जिससे हर प्रतिभागी का मनोबल बढ़ेगा तथा ऐसी प्रतियोगिता होने से प्रतिस्पर्धा बढ़ती है।