फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बारिश से जिले में 11 मकान गिरे, 11 संपर्क मार्ग बंद

बारिश से जिले में 11 मकान गिरे, 11 संपर्क मार्ग बंद

Mon, 24 Sep 2018 08:24 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
बारिश से जिले में 11 मकान गिरे, 11 संपर्क मार्ग बंद
अमर उजाला टीम
विज्ञापन

बिलासपुर/घुमारवीं। जिले में तीन दिन से हो रही लगातार बारिश से सोमवार को 11 मकान जमींदोज हो गए हैं, जबकि 11 विभिन्न संपर्क मार्गों सहित मुख्यमार्ग बंद रहे जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं घरों तक पहुंचने के लिए लोगों को टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा।
विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के अंतर्गत दूनी चंद पुत्र ध्यान सिंह गांव कसोल के मकान की एक दीवार, कलादेवी पत्नी स्वर्गीय ओंकार सिंह गांव जोल पलाखी का स्लेटपोश रिहायशी मकान, पुष्पा देवी पत्नी प्रभु दयाल गांव तलवाड़ा के मकान की एक दीवार, प्रीतम सिंह पुत्र सोहन सिंह गांव बल्लू खरियाल का रिहायशी मकान, मुस्ताक पुत्र नाथूराम गांव बलतार का स्लेटपोश मवेशी खाना, धर्म सिंह पुत्र गोविंदराम का स्लेटपोश कच्चा मकान भारी बरसात के कारण गिर गया है। गनीमत रही की हादसे में किसी की जान नहीं गई।
विज्ञापन

क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश से कई स्थानों पर मकान गिरे, सड़कें धंसने, ल्हासे गिरने से रूट बंद हो गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खड्डें व नाले उफान पर आ गए हैं। सड़कें तालाब बन गई हैं, आनेजाने वाले राहगीरों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा ही एक मंजर घुमारवीं से ऋषिकेश रोड पर ग्राम पंचायत बैहना जट्टा के गांव कल्लर के पास सामने आया है। कल्लर गांव के पास फोरलेन निर्माणाधीन सड़क धंसने से चार पंचायतों का संपर्क जिला व तहसील से कट गया है। बड़े वाहनों के लिए रोड बंद होने से लोग टैक्सियों व छोटे वाहनों का महंगा किराया देकर घर पहुंचने पर मजबूर हैं। पंचायत प्रधान प्रेम लाल चौधरी, उपप्रधान प्रीतम सिंह, पंचायत प्रधान बैहना जट्टा विक्रम धीमान, उपप्रधान राज कुमार विभाग से अनुरोध किया है कि घुमारवी-धराड़सानी रूट को जल्द बहाल किया जाए।

उधर विभाग के अधिशाषी अभियंता आरआर शर्मा ने कहा कि विभाग बंद पड़े सड़कों को खुलवाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयत्नशील है। घुमारवीं व झंडूता में कई स्थानों पर भारी के कारण ल्हासे गिरने से यातायात प्रभावित है। जल्द ही बंद पड़े सड़कों को खुलवा दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed