{"_id":"5ba26509867a557ed33fc830","slug":"201537369353-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्कूल की हालत सुधारने के लिए दो लाख मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्कूल की हालत सुधारने के लिए दो लाख मंजूर
Updated Wed, 19 Sep 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
2000 rupees
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई(बिलासपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बच्छरेटू में छत से प्लास्टर गिरने से हुए हादसे के बाद प्राथमिक स्कूल में कक्षाएं चलाने पर रोक लगा दी गई है। अब प्राथमिक स्कूल की कक्षाओं के लिए माध्यमिक पाठशाला में दो कमरों की व्यवस्था की गई है। वहीं विभाग की ओर से प्राथमिक स्कूल की मरम्मत करवाने के लिए दो लाख रुपये की व्यवस्था कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि हादसे के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है। इससे पहले विभाग बच्चों की जान को दावं पर लगा कर प्राथमिक पाठशाला के जर्जर भवन में कक्षाएं चला रहा था।
बुधवार को उच्च शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर अमर सिंह ठाकुर व झंडूता के खंड शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह चंदेल ने बच्छरेटू पाठशाला का दौरा किया तथा स्थिति का जायजा लिया। इसमें पाया गया कि मंदिर न्यास की धर्मशाला स्कूल परिसर से दूर होने के कारण बच्चों को धर्मशाला में शिक्षा ग्रहण करवाने की जगह माध्यमिक पाठशाला के दो कमरों को खाली करवा कर उन में बैठाया जाए।
गौर रहे कि हादसे के तुरंत बाद मौके पर आए झंडूता के एसडीएम नवीन शर्मा ने जब तक कोई स्थायी हल नहीं होता बच्चों को बैठने के लिए मंदिर न्यास की धर्मशाला के दो कमरे देने के आदेश दे दिए थे। उधर कमरों की मरम्मत के लिए जुखाला डाइट से कनिष्ठ अभियंता को कमरों का मौके पर जाकर निरीक्षण करके प्राक्कलन बनाने के आदेश दिए गए हैं। इस पर जो भी खर्च आएगा उसे शिक्षा विभाग खर्च करेगा। उधर पाठशाला के हादसे वाले कमरे के साथ लगते दो कमरों के लिए शिक्षा विभाग ने मरम्मत के लिए 2 लाख रुपये उपलब्ध करवा दिए हैं ताकि समय पर मरम्मत की जा सके।
विज्ञापन
इनसेट...
आईजीएमसी में भर्ती घायल कर्ण की हालत में है सुधार
मंगलवार को हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल कर्ण कुमार को मंगलवार को ही शिमला रेफर कर दिया गया था, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। उपनिदेशक अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि कर्ण के इलाज का पूरा खर्च शिक्षा विभाग करेगा। वहीं उन्होंने कहा कि स्कूल के लिए एक अन्य अध्यापक की स्थायी नियुक्ति के आदेश शिक्षा विभाग ने कर दिए हैं। अब पाठशाला के बच्चों को दो अध्यापक स्थायी रूप में मिलेंगे।
उधर पंचायत प्रधान विजय कुमार व पंचायत समिति सदस्य राजकुमार व पंचायत सदस्य कमल कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग हादसे का इंतजार किए बिना सरकारी पाठशालाओं के खस्ता हालत में चल रहे कमरों की जल्द मरम्मत करवाने के आदेश दे।