फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पेयजल पाइप लाइन बिछाने को एडीएम को सौंपा ज्ञापन

पेयजल पाइप लाइन बिछाने को एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 13 Feb 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
पेयजल पाइप लाइन बिछाने को एडीएम को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर। पेयजल योजना सायर मुंगरानी के मुख्य भंडारण से पाइप लाइन बिछाने को लेकर गांव सायर, पालंगिरी बोराहार, बल्हीघाट के लोगों ने पंचायत प्रधान सायर डोबा वंदना कुमारी के नेतृत्व में एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत डोबा में आधा इंच की जगह एक इंच पाइप लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था। स्वीकृति प्रदान करने के बाद विभाग ने पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया। लेकिन पंचायत रानी कोटला के गांव संगराना में कार्य बंद करवा दिया गया। जिस कारण लोगों को पानी की समस्या पैदा हो गई। करीब बीस दिनों से पानी को तरस रहे हैं। उन्होंने एडीएम विनय कुमार से मांग की है कि इस कार्य को शीघ्र पूरा करवाएं। वंदना कुमारी ने बताया कि गांव संगराना में करीब चार-पांच हैंडपंप लगे हैं, जिससे पानी की माकूल व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सायर डोभा पंचायत के गांव सायर के लिए यह पेयजल योजना निर्मित हुई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पाइप लाइन बिछाने का कार्य शीघ्र शुरू न किया गया तो सभी ग्रामीण संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे। इसकी सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल में सुनीता शर्मा, कांता देवी, लज्या देवी, आशा देवी, बाबू राम, धर्मपाल, मंशा राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed