{"_id":"5a54f12e4f1c1b216f8b4c69","slug":"201515516206-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने में उखड़ गई सड़क की टायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने में उखड़ गई सड़क की टायरिंग
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह में ही उखड़ गई सड़क की टारिंग
लाखों रुपये खर्च कर की गई थी खरकड़ी लिंक रोड की टारिंग
लोनिव का तर्क पानी की लीकेज से हुई सड़क खराब
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। क्षेत्र के खरकड़ी लिंक रोड की टारिंग चार महीने में ही उखड़ गई। लाखों रुपये खर्च कर अक्तूबर माह में सड़क में टारिंग की गई थी। टारिंग उखड़ने से लोनिवि की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि लोनिवि का तर्क है कि सड़क की टारिंग पानी की लीकेज के कारण उखड़ी है।
उल्लेखनीय है कि गांव खरकड़ी के लिए पांच किमी लिंक रोड का निर्माण किया गया था। अक्तूबर महीने में लोक निर्माण विभाग ने दो किमी सड़क की टारिंग करवाई थी। लेकिन टारिंग चार महीने भी टीक नहीं पाई। क्षेत्र के लोगों ने लोनिवि की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों ने इस संबंध में जांच की मांग की है।
क्षेत्र के लोगों नरेंद्र, सदाराम, सूबेदार चरणजीत सिंह, निर्मल सिंह, कमल कृष्ण, गोविंद सहित अन्यों का कहना है कि सड़क की टारिंग चार महीने में ही उखड़ गई है। उक्त लोगों ने सरकार से मांग की है कि उक्त सड़क निर्माण में प्रयोग की गई सामग्री की जांच करवाई जाए। दो किमी टारिंग पर सरकार ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अच्छर सिंह का कहना है कि पानी की लीकेज के कारण टारिंग उखड़ गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसे ठीक करवा दिया जाएगा।