{"_id":"5c782af3bdec224b575061bf","slug":"191551379187-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के दो हत्यारोपी और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के दो हत्यारोपी और गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली पुलिस ने पथराव कर गर्भवती महिला की गैर इरादतन हत्या के आरोप में नामजद दो और हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर किया है। जबकि, नामजद एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
ज्ञात हो कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कस्बा राजपुर निवासी दुर्गेश कुमार सागर के बच्चों का 22 फरवरी की दोपहर पड़ोसी रुप चंद के बच्चों से मामूली बात को लेकर खेल खेल के दौरान विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के बाद पड़ोसी ने अपने तीन साथियों जयपाल, राजू, जयप्रकाश के साथ मिलकर दुर्गेश के बच्चों को पीट दिया था। विरोध करने पर दुर्गेश और उसकी पत्नी रश्मि (29) को भी मारापीटा था। इसके बाद पीड़ित पक्ष कोतवाली पहुंचा था और पुलिस को चारों के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप है कि रात करीब नौ बजे रश्मि मोहल्ले में ही रहने अपने जेठ के घर जा रही थी कि रास्ते में चारों आरोपियों ने उसे घेर लिया और लाठी डंडों, धारदार हथियारों व ईंट पत्थरों से प्रहार करके घायल कर दिया था। घटना में महिला का पति व देवर भी घायल हो गया था। पुलिस ने सभी घायलों को रात में ही नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया था। गंभीर घायल गर्भवती रश्मि ने पुत्र को जन्म दे दिया था। इसके बाद उसकी हालत बेहद खराब हो गई थी तो चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। परिजन उसे जिला अस्पताल से गंभीर हालत में मुरादाबाद ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी और बाद में रिपोर्ट को गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर लिया था। पुलिस ने नामजद आरोपी रुप चंद्र को गिरफ्तार कर लिया था।
कोतवाली प्रभारी माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि गुरुवार की दोपहर नामजद दो अन्य आरोपियों जयपाल व राजू को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह दोनों कहीं बाहर जाने की फिराक में थे। जबकि, एक अन्य नामजद को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।