{"_id":"5bd71d56bdec2269360cb00b","slug":"191540824406-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच के नाम पर केंद्र ने किया धोखा : राम लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच के नाम पर केंद्र ने किया धोखा : राम लाल
Updated Mon, 29 Oct 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
elevated road
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। कांग्रेस के महासचिव और श्री नयना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि 70 एनएच प्रदेश को देने के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया। कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने धर्मशाला में प्रदेश के लिए 69 नेशनल हाईवे की घोषणा की थी, जबकि एक अन्य मार्ग को बाद में एनएच बनाने की घोषणा की गई थी लेकिन अब केंद्र ने 51 एनएच को कंसल्टेंट की अनुमति न मिलना अपने आप में साफ करता है कि केंद्र सरकार ने किस प्रकार से लोगों को ठग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल विस चुनावों के समय लोगों को एनएच के नाम पर ठगा है।
रामलाल ठाकुर ने कहा कि जब डीपीआर किसी भी सड़क की तैयार नहीं है तो फिर क्यों प्रदेश सरकार लोगों को हर मंच से ठग रही थी कि डीपीआर बन कर तैयार हो गई है। प्रदेश सरकार जनमंच के नाम पर भी लोगों को ठग रही है। जनमंच के नाम पर अधिकारी 15 दिन पहले बीजी हो जाते हैं जिस कारण लोगों के सरकारी कार्यालय में काम रुके पड़े हैं।
उन्होंने कहा कि बरसात में प्रदेश में करोड़ों का नुकसान हुआ जिसमें बिलासपुर को भी भारी नुकसान हुआ है लेकिन इसके बाद सरकार ने बिलासपुर, किन्नौर और चंबा जिला को छोड़ कर हर जिला को राहत राशि दी है। उन्होंने पूछा कि इन तीन जिलों से भाजपा भेदभाव क्यों कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार को केंद्र से 9 हजार करोड़ की मदद मिली है तो सरकार बताए कि इसके बाद 3 हजार करोड़ ऋण लेने की क्या जरूरत पड़ी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को ठगना बंद करें और धरातल में कार्य करें। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के महासचिव संदीप सांख्यान भी मौजूद रहे।