फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   प्लॉट की खुदाई के बाद भी नहीं किया निर्माण

प्लॉट की खुदाई के बाद भी नहीं किया निर्माण

Sun, 28 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
प्लॉट की खुदाई के बाद भी नहीं किया निर्माण
डेमो - फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। झंडूता विस क्षेत्र के गांव धराड़सानी का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय ग्रामीण के साथ हो रहे जातीय भेदभाव को लेकर एडीएम बिलासपुर से मिला है। गुरु रविदास समाज सुधार समिति के जिला अध्यक्ष देशराज बंसल की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम बिलासपुर को बताया कि गांव के ही सदस्य ने गांव के एक व्यक्ति से देवीराम पुत्र संतूराम के घर के पास एक प्लॉट 2015 अगस्त में खरीदा और उसमें खुदाई करवा दी। उसके बाद आज तक कोई भी निर्माण कार्य नहीं करवाया और न ही कोई सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य करवाया। इसके कारण देवीराम का रिहायशी मकान भूमि कटाव होने के कारण कभी भी गिर सकता है। देवीराम एक अनुसूचित परिवार से आता है।

उन्होंने बताया कि रिहायशी मकान में आठ व्यक्ति रहते हैं, किसी भी समय कोई भी घटना घट सकती है। उक्त व्यक्ति जाति शब्द से संबोधित करके गाली गलौच करता है।
सभा के प्रधान गुरमीत सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान रत्नलाल, सचिव श्यामलाल, कोषाध्यक्ष शीला देवी, मुख्य सलाहकार प्यार सिंह, कमलेश कुमारी, चिंता देवी, फूला देवी, रतन लाल, बिमला, कलां देवी ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि गरीब परिवारों को न्याय दिलवाया जाए और उक्त व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उधर एडीएम बिलासपुर ने डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जस्वाल को मौका पर जाकर उचित छानबीन करके 10 दिन के भीतर रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed