{"_id":"5bd32e6ebdec2262ae58e6ab","slug":"191540566638-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई के नाम का दुरुपयोग कर मोदी को किया जा रहा बदनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई के नाम का दुरुपयोग कर मोदी को किया जा रहा बदनाम
Updated Fri, 26 Oct 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। लोकसभा के मुख्य सचेतक और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि सीबीआई के नाम का दुरुपयोग करके कांग्रेस की ओर से मोदी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। कांग्रेस के दुष्प्रचार के बावजूद भी जनता के दिलों में मोदी सरकार की लोकप्रियता कम नहीं हो सकती है। सांसद अनुराग ठाकुर शुक्रवार को नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड व श्रम कल्याण विभाग की ओर से आयोजित किए गए संयुक्त वितरण कार्यक्रम के दौरान स्वारघाट में लाभार्थियों के जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की जयराम सरकार की ओर से शुरू की गई हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत पात्र गरीब महिलाओं व श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों व कामगारों में लाभार्थियों को इंडक्शन चूल्हे, सोलर लाइटें व महिलाओं को नि:शुल्क रसोई गैस के कनेक्शन भी वितरित किए गए हैं। इसके साथ ही सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों लोगों को घर के निर्माण करने के लिए चेक वितरण भी किए हैं। इस दौरान नयनादेवी विधानसभा के पूर्व विधायक व प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, जिला महामंत्री रामकुमार शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल, नयनादेवी भाजपा मंडल के अध्यक्ष कैप्टन चौधरीराम ठाकुर, नयनादेवी मंडल भाजपा प्रवक्ता बालकृष्ण ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्षा कल्पना शर्मा, टाली-जकातखाना के प्रधान रूपलाल ठाकुर, तथा श्रम अधिकारी बिलासपुर प्यारे लाल साहू समेत कई गणमान्य भी मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन
......