फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मंडयाली में होटल पर आ गिरा भारी बारिश से मलबा

मंडयाली में होटल पर आ गिरा भारी बारिश से मलबा

Mon, 24 Sep 2018 08:24 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
मंडयाली में होटल पर आ गिरा भारी बारिश से मलबा
मंडयाली में होटल पर आ गिरा भारी बारिश से मलबा
विज्ञापन

बारिश के बावजूद भी मां के दर माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयनादेवी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में तीसरे दिन भी भारी बरसात का दौर जारी रहा। बारिश के बावजूद भी भारी संख्या में लोग माथा टेकने पहुुंचे। हालांकि लोनिवि ने अपनी मशीनों व कर्मचारियों को पहले की तैनात कर रखा था जिससे यातायात प्रभावित नहीं हुआ।
तेज बरसात के कारण श्री नयना देवी जी के समीपवर्ती मंडयाली में एक होटल के ऊपर भारी का मलबा गिरने से जहां पर होटल क्षतिग्रस्त हो गया वहीं होटल के अंदर दरार भी आ गई। हालांकि विश्वविख्यात शक्ति पीठ नयना देवी में सड़कों पर मलबा एवं पत्थर गिरते रहे लेकिन लोक निर्माण विभाग के द्वारा जेसीबी मशीनें तैनात करने के कारण सड़क पर यातायात खुला रहा और भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं का उत्साह इस भारी बारिश में भी देखने को मिला।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अछरू राम और कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र ठाकुर के मुताबिक सड़कों पर पूरी तरह से लोक निर्माण विभाग डटा हुआ हैं। किसी प्रकार की परेशानी श्रद्धालुओं को नहीं आने दी जाएगी। श्री नयना देवी को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर उन्होंने पूरी तरह से जेसीबी मशीनें और लेबर तैनात कर रखी है। स्वयं भी सड़कों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि यातायात बहाल रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
....तरूणेश शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed